google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 स्वर्ण जयंती पर सेवा का संकल्प, 50वें अधिष्ठापना समारोह में चार जनकल्याणकारी पहल

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

स्वर्ण जयंती पर सेवा का संकल्प, 50वें अधिष्ठापना समारोह में चार जनकल्याणकारी पहल

 स्वर्ण जयंती पर सेवा का संकल्प, 50वें अधिष्ठापना समारोह में चार जनकल्याणकारी पहल



लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के नए अध्यक्ष बने सीए राकेश अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय निदेशक विनय मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य समारोह



25 छात्राओं को साइकिल, ‘एक पहल’ के 50 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा, 25 महिला कर्मचारियों का सम्मान और नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ



आगरा। सेवा, समर्पण और मानवता के पांच दशकों का गौरवशाली सफर… स्वर्ण जयंती के ऐतिहासिक पड़ाव पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल ने समाज सेवा की नई इबारत लिखने का संकल्प लिया। मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में आयोजित क्लब का 50वां अधिष्ठापना समारोह भव्यता, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक विनय मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति में सीए राकेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ जरूरतमंदों के लिए चार प्रमुख सेवा गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। वहीं, क्लब की स्थापना से जुड़ी पांच दशक की सेवा यात्रा में अहम योगदान देने वाले तीन संस्थापक सदस्यों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।



समारोह में लायंस डिस्ट्रिक्ट 321-C2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.एन. वर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव तथा द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट और 12 से अधिक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।



समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल, सचिव मनीष बंसल और कोषाध्यक्ष सोम मित्तल सहित अन्य कैबिनेट पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन अजय बंसल रहे। 

समारोह का भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण वह रहा, जब क्लब के तीन संस्थापक सदस्यों रविंद्र जिंदल, रमेश गुप्ता और प्रमोद अग्रवाल को 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में उनके योगदान, समर्पण और निरंतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।



इन वरिष्ठ सदस्यों ने क्लब की स्थापना से लेकर उसके विकास और सेवा गतिविधियों के विस्तार तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

क्लब ने स्वर्ण जयंती समारोह को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, महिला सम्मान और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी चार महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं। बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से जरूरतमंद छात्राओं को 25 साइकिलें वितरित की गईं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए क्लब ने ‘एक पहल’ के 50 बच्चों की आगे की शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प लिया। समाज और संस्थानों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में योगदान देने वाली 25 महिला हाउसकीपिंग कर्मचारियों को साड़ियां और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब की प्रमुख सेवा गतिविधि के रूप में जरूरतमंद लोगों के लिए नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम अग्रवाल के सहयोग से संचालित होने वाली इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार से वंचित लोगों तक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियों का आयोजन करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। बालिकाओं की शिक्षा, बच्चों का भविष्य, महिलाओं का सम्मान और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से लायंस के सेवा आदर्श ‘वीसर्व’ को व्यवहार में उतारने और स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने का प्रयास करूंगा।”

मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय निदेशक विनय मित्तल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्लब की स्वर्ण जयंती को सेवा, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता की गौरवशाली यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

समारोह के मुख्य वक्ता एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान ने क्लब की सेवा भावना, संगठनात्मक सक्रियता और समाज के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी सेवा संगठन की वास्तविक पहचान उसकी भव्यता से नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से होती है, जिनके लिए सेवा कार्य किए जाते हैं।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.एन. वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इंस्टॉलेशन अधिकारी अजय भार्गव ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि इंडक्शन अधिकारी अजय अग्रवाल ने संगठन के उद्देश्यों, आदर्शों और सेवा भावना के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन अजय बंसल ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में आर्चना अग्रवाल तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इनके अतिरिक्त संजय बंसल, सुनील गुप्ता, अजय मनचंदा, अनूप गुप्ता, संजीव अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

समारोह का मंच संचालन किशोर जैन और डॉ. कामना धवन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ