google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से, संगठन को करेंगे मजबूत

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से, संगठन को करेंगे मजबूत

 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से, संगठन को करेंगे मजबूत

way to Lakshya News photo 1 


छह तहसीलों में बैठकों के जरिए चलेगा अभियान; अध्यक्षों को प्रक्रिया तेज करने की जिम्मेवारी: विष्णु सिकरवार


आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई आगरा ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों को एकजुट करने के उद्देश्य से जिलेभर में एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी की है। जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार ने संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से 15 नवंबर तक अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने की अपील की है। वहीं, संगठन से जुड़ने के इच्छुक ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सदस्यता ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार ने छह तहसीलों के तहसील अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने कहा कि तहसील अध्यक्ष अपनी सुविधानुसार ब्लॉक अथवा तहसील स्तर पर बैठक की तिथि और समय निर्धारित करें तथा संबंधित क्षेत्र में निवास करने वाले जिला पदाधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि सदस्यता प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके और पत्रकार साथियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

*छह तहसीलों में समन्वय के साथ चलेगा अभियान*

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए तहसीलवार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर बैठकें आयोजित करने और अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया है। किरावली तहसील में प्रमेन्द्र फौजदार, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, प्रमोद पाठक, महावीर वर्मा, प्रमोद सिंघल, भोज कुमार फौजी और पिंटू छौंकर से संपर्क कर सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय करने की अपील की गई है। खेरागढ़ तहसील में श्रीकांत पाराशर, सोनू सिंघल, अतुल गुप्ता, शिवम सिकरवार, सुमित गर्ग, गोविंद पाराशर, अमित त्यागी, अब्दुल सत्तार, नवीन राजावत और दीनदयाल मंगल से संपर्क कर अभियान को गति देने का आह्वान किया गया है।

सदर तहसील में कमल बिहारी मुखिया और चौब सिंह सक्सेना, एत्मादपुर तहसील में राहुल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, मुकेश पाराशर और राजेश दुबे से संपर्क कर सदस्यता संबंधी बैठक की तिथि निर्धारित करने को कहा गया है। इसी क्रम में बाह तहसील में उमेंद्र भदौरिया, मुकेश शर्मा और नीरज परिहार तथा फतेहाबाद तहसील में दिलीप गुप्ता और राकेश जैन से संपर्क कर सदस्यता अभियान को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की अपील की गई है।

*पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की ताकत*

डॉ. विष्णु सिकरवार ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल नवीनीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन को मजबूत करने और पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता से संगठन की शक्ति बढ़ेगी और पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा। उन्होंने जनपद के सभी ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारों से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में नवीनीकरण और नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने एवं रिन्यूवल कराने के लिए जिला कोषाध्यक्ष शिवम् सिकरवार 8923685355 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ