एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार से भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के नवागत उपाध्यक्ष विजय कुमार (आईएएस) से दिनांक 24 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक शिष्टाचार भेंट की। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नवागत उपाध्यक्ष का आगरा आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष विजय कुमार को बुके (फूलों का गुलदस्ता) भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही संस्था की ओर से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी की एक भव्य तस्वीर भी स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने एडीए उपाध्यक्ष के साथ शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर भारतीय हिंदू सेवा संस्था की पुष्पा चौधरी, बॉबी यादव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।




.jpeg)



0 टिप्पणियाँ