google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 फाल्गुन की फुहार में सीनियर सिटीज़न्स ने गुरु नाम सिमरन में सत्संग व कीर्तन का लिया आनंद

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

फाल्गुन की फुहार में सीनियर सिटीज़न्स ने गुरु नाम सिमरन में सत्संग व कीर्तन का लिया आनंद

 फाल्गुन की फुहार में सीनियर सिटीज़न्स ने गुरु नाम सिमरन में सत्संग व कीर्तन का लिया आनंद



आगरा
,फाल्गुन मास और होली के पावन अवसर पर पार्श्वनाथ  पंचवटी कॉलोनी ताज नगरी फेस-2 स्थित सत्संग भवन में सीनियर सिटीज़न्स द्वारा भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत “फाल्गुन की फुहार” सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों ने गुरु को हाजिर मानते गुरु के सान्निध्य में बैठकर भजन-कीर्तन का रसास्वादन किया और आध्यात्मिक वातावरण में होली की मंगलमय शुभकामनाएँ एक-दूसरे को दीं,

सत्संग की शुरुआत गुरु महिमा के स्मरण से हुई, जिसके बाद गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजनों व कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, हारमोनियम और झांझ की संगत में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने  भक्तिरस से सराबोर कर दिया,उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज के साथ भजनों में सहभागिता की और वातावरण “राधे-राधे” व “जय गुरु देव” के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा,

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने फाल्गुन मास की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह महीना प्रेम, रंग और उल्लास का प्रतीक है तथा होली हमें आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव का संदेश देती है, वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस प्रकार के सत्संग से मन को शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है,


इस अवसर पर समाजसेवी एवं पंचवटी कॉलोनी के संरक्षक श्याम भोजवानी ने सभी उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में एकता, प्रेम और संस्कारों को मजबूत करते हैं तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान व आत्मिक संतोष प्रदान करते हैं, उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता बताई,

अंत में सभी ने मिलकर समाज में सुख-शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, आयोजन ने यह संदेश दिया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी भक्ति, संगति और सांस्कृतिक गतिविधियाँ जीवन में नई ऊर्जा भर देती हैं,

मुख्य रूप से मुख्य सेवादार ज्ञानेंद्र अग्रवाल, अमर सिंह, वीरेन्द अग्रवाल, रणवीर चाहर, सुशील आहूजा, राजकुमार अग्रवाल,हरिओम गुप्ता, हेमंत पिपलानी,राजकुमार गुप्ता,प्रदीप खंडेलवाल,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ