google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 राकेश चौधरी के दूरभाष संचार समिति के सदस्य बनने पर राजकुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में हुआ स्वागत-अभिनंदन

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

राकेश चौधरी के दूरभाष संचार समिति के सदस्य बनने पर राजकुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में हुआ स्वागत-अभिनंदन

 राकेश चौधरी के दूरभाष संचार समिति के सदस्य बनने पर राजकुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में हुआ स्वागत-अभिनंदन


आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि भाजपा के 35 वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश चौधरी वाल्मीकि को “दूरभाष संचार सलाहकार समिति” का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति फतेहपुर सीकरी लोकसभा के माननीय सांसद राजकुमार चाहर की संस्तुति पर की गई है। राकेश चौधरी वाल्मीकि संगठन के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। पार्टी एवं समाज के प्रति उनकी निष्ठा, सेवा भाव और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नामांकन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर राजकुमार त्रिवेदी (प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिन्दू राष्ट्र परिषद) के नेतृत्व में जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। राजकुमार त्रिवेदी ने राकेश चौधरी वाल्मीकि को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश चौधरी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। राकेश चौधरी वाल्मीकि की नियुक्ति उनके वर्षों के समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि उनके अनुभव और सक्रियता से दूरभाष संचार से जुड़े मुद्दों के समाधान में सकारात्मक पहल होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ