google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 इस वर्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत आयोजन को किसी से नहीं लेगी कोई आर्थिक सहयोग: चंद्र प्रकाश सोनी

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

इस वर्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत आयोजन को किसी से नहीं लेगी कोई आर्थिक सहयोग: चंद्र प्रकाश सोनी

 इस वर्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत आयोजन को किसी से नहीं लेगी कोई आर्थिक सहयोग: चंद्र प्रकाश सोनी 


-15 मार्च को वाहन रैली एवं 18 मार्च को निकलेगी भगवान झूलेलाल 'चेटी चंड' की भव्य शोभायात्रा



आगरा
। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव 'चेटी चंड' को लेकर आगरा के सिंधी समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। आगरा सिंधी सेंट्रल पंचायत और नगर की समस्त मोहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारीयों में लगे हुए हैं। वहीं सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भगवान झूलेलाल की जन्मोत्सव 'चेटी चंड' आयोजनों एवं मेले के लिए सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा द्वारा समाज के किसी भी व्यक्ति से कोई चंदा नहीं लिया जाएगा।
Advertisement

उन्होंने बताया कि पूर्व में बचाए गए कोष का उपयोग ही झांकियों और भव्य आयोजन में किया जाएगा। सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी की इस घोषणा की सभी सदस्यों और समाज के सभी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है और सभी ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें पंचायत को और मजबूत करने के लिए पूर्ण अधिकार सौंपे हैं। 


अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस बार शोभायात्रा के लिए नंदलाल आयलानी को संयोजक, उप संयोजक डॉ. एसके वीरानी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए अन्य सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गईं हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च रविवार को विशाल वाहन रैली और 18 मार्च बुधवार को शाम को भगवान झूलेलाल की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने भव्य शोभायात्रा के इस आयोजन को यादगार बनाने व भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और समाज की अखंडता का परिचय देने का सभी से आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ