google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 केएम विश्वविद्यालय की चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का कुलाधिपति ने किया समापन

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

केएम विश्वविद्यालय की चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का कुलाधिपति ने किया समापन

 केएम विश्वविद्यालय की चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का कुलाधिपति ने किया समापन 


कुलाधिपति ने बीएफए की छात्राओं की मेहनत और लग्न की प्रशंसा 



मथुरा। केएम विश्वविद्यालय परिसर में ’कृदय 2.0’ वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन के समापन अवसर पर विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने अवलोकन किया और बीएफए के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा अद्भुत अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, केएम विश्वविद्यालय के अध्ययनरत छात्राओं के हाथों की कला वास्तव में प्रशंसनीय है, भविष्य में चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन विवि में होता रहेगा। 


कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच चित्रकला संगम आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसमें बीएफए की छात्राओं द्वारा बनाई गई 60 से अधिक उत्कृष्ट पेंटिंग प्रदर्शित की गई। समापन अवसर पर पहुंचे विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी का बीएफए के एचओडी (चित्रकार) हर्षित सोनी ने गुलदस्ता एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया। विवि के सलाहाकार डा. एसपी गोस्वामी और चित्रकार हर्षित सोनी ने छात्रा शिखा सिंघल, चेतना कुंतल, मोनिका तिवारी और अंजली कुंतल द्वारा बनाई गई कृतियां के बारे में कुलाधिपति को अवगत कराया, विवि के कुलाधिपति ने विद्यार्थियों के रचनात्मक, कलात्मक, एवं ज्ञानात्मक हुनर की प्रशंसा करते हुए ताज्जुब किया कि ऐसे होनहार विद्यार्थी केएम विवि में है, जिनकी हमें जानकारी भी नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं की मेहनत और लग्न के लिए विशेष रुप से सराहना की और छात्राओं के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया और विश्वास दिलाया कि छात्रों के सर्वागीण विकास में सहायक इस प्रकार की गतिविधयों का आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा। इस मौके पर विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक सीईओ समीक्षा भारद्वाज, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे सहित खेल समन्वयक सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ