google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 दान-पुण्य के बीच हुआ एकादशी उद्यापन का समापन

Ad



Breaking News
Loading...

दान-पुण्य के बीच हुआ एकादशी उद्यापन का समापन

        श्रीहरि नाम की गूंज संग संकल्प पूर्ण


सामूहिक एकादशी उद्यापन से मंदिर भक्तिरस से सराबोर


(अमोल दीक्षित)आगरा 30 जनवरी 2026
। श्रीहरि सत्संग की गूंज, वैदिक मंत्रोच्चारण और पवित्र अग्नि में सैकड़ों आहुतियों के बीच श्री हरिबोल सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 11वां सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का भव्य समापन बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में हुआ। समापन अवसर पर आरती, पूजन, आशीर्वाद, ब्राह्मण भोज एवं प्रसादी वितरण के साथ भक्तिमय वातावरण चरम पर रहा।


आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान के अनुसार 151 यजमानों (जोड़ों) का एकादशी उद्यापन संपन्न कराया गया। पवित्र अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं और समस्त यजमानों के मंगल, समृद्धि व शांति की कामना की गई। आयोजन समिति की ओर से अतिथि यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का विधिवत भोज कराया गया। श्रीहरि के भक्तिमय संकीर्तन पर समिति की सदस्याओं ने नृत्य कर भक्ति के रंग बिखेरे, जिससे परिसर श्रद्धा और उल्लास से भर उठा।


समिति के संस्थापक भोलानाथ अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक एकादशी उद्यापन का उद्देश्य उन परिवारों को संबल देना है, जो महंगाई, समयाभाव या अन्य कारणों से व्यक्तिगत रूप से उद्यापन कराने में असमर्थ रहते हैं। इसी उद्देश्य के साथ समिति पिछले ग्यारह वर्षों से यह सामूहिक आयोजन निरंतर करती आ रही है। इस वर्ष दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश से आए 151 जोड़ें इस पुण्य आयोजन में सम्मिलित हुए।


अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने कहा कि एकादशी व्रत रखने वाले श्रद्धालु अन्न का परित्याग कर फल, शाक, दूध एवं कंद का प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिससे अनाज की बचत होती है जो अन्न उपजाने जितना ही महत्वपूर्ण पुण्य है। कथा उपरांत गद्दी व कलश पूजन विधिवत किया गया। उन्होंने एकादशी के 26 अध्यायों का वर्णन करते हुए सभी कथाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी ब्राह्मणों को भोजन के उपरांत दक्षिणा एवं उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।


आयोजन की व्यवस्थाएं वरिष्ठ संरक्षक चंद्रेश गर्ग, उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, विनय वर्मा और योगेश गुप्ता ने संभालीं। समापन अवसर पर सहयोगियों को मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमित अग्रवाल, राम गोपाल, बबीता गोयल, सीमा सिंघल, पूजा जैन, प्रियंका वर्मा, विनीता गोयल, अंशिका गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, रंजना राना, संध्या जैन, सपना, रेखा, शालिनी, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ