google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 चालीया महोत्सव: डांडिया के साथ श्री झूलेलाल सांई के दरबार में दी हाजिरी

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

चालीया महोत्सव: डांडिया के साथ श्री झूलेलाल सांई के दरबार में दी हाजिरी

 


आगरा। श्री झूलेलाल मंदिर शहीद नगर पर महिला मंडल भक्तों द्वारा चालीया महोत्सव की खुशी का इजहार डांडिया डांस, गरबा नृत्य कर किया। श्री झूलेलाल मंदिर भव्य रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सिंधी समाज का पारंपारिक त्यौहार चालीया महोत्सव की धूम रही। सिंधी समाज की पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया पूरे विश्व में 40 दिन तक अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाती है। सभी भक्त अखंड ज्योत को नमन कर खुशियां प्राप्त करते हैं। महिला मंडल सांई के भक्तों ने डांडिया नृत्य कर दरबार में उपस्थित दी। महिला मंडली द्वारा झूलण साई के भक्ति भाव से भजन गाकर इष्ट देव की आराधना कर सभी के भले की कामना की। आरती के उपरांत सभी भक्तों ने भोग प्रसाद पाकर सभी भक्तो ने शुकराना करते हुए जय जयकार की। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रा शर्मा, श्याम चांदनी भोजवानी, कोमल नाजवानी,गोदावरी, दिव्या कोठारी,भावना रमानी, मीना मोटवानी, रिया कलेजा, पूजा खानचंदानी,कमला खत्री,मीनू मोढवानी, किरन देवी, रेनू मोढवानी,दिव्या कालरा,गीता रामाणी ,लाजवंती,अनीता, दीपा,देवी,हिमांशी,रिदिमा,रेखा, रेनुका ,रोशनी,सुनीता,जानकी,चंद्रादेवी,कोमल,दीपा कालरा,दीपा चंदानी आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ