google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सोनी सब के कलाकारों ने रक्षाबंधन की अपनी परंपराओं और भाई-बहनों के साथ यादगार पलों को साझा किया

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

सोनी सब के कलाकारों ने रक्षाबंधन की अपनी परंपराओं और भाई-बहनों के साथ यादगार पलों को साझा किया

 

रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच गहरे और प्यार भरे रिश्ते का जश्न मनाने का दिन है। इस साल, सोनी सब के कलाकार रक्षाबंधन की अपनी खास यादों के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं और अपने निजीजीवन की एक झलक भी पेश कर रहे हैं। चाहे दोस्ती का बंधन हो, अटूट समर्थन हो या पारिवारिक परंपराएँ, ये निजी विचार रक्षाबंधन को वाकई एक प्रत्याशित अवसर बनाते हैं।

सोनी सब के वागले की दुनिया में सखी वागले का किरदार निभा रहीं चिन्मयी साल्वी ने कहा, "रक्षाबंधन हमेशा से मेरे लिए एक खास रहा है। मैं सिर्फ़ अपनी बहन को ही नहीं, बल्कि अपने सात चचेरे भाइयों को भी राखी बाँधती हूँ। हालाँकि कुछ अब विदेश में हैं, लेकिन हम त्योहारों के दौरान नियमित वीडियो कॉल के जरिये अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखते हैं। हम हर साल घर पर एक शानदार जश्न मनाते हैं और राखी मेरे लिए शूटिंग से छुट्टी का दिन होता है। मेरे भाई ओमकार दादा मेरा सबसे बड़ा सहारा रहे हैं, क्योंकि हमने हमेशा एक-दूसरे को हर बात पर सलाह दी है, चाहे वह हमारी लव लाइफ़ हो या कॅरियर के फ़ैसले। हाल ही में उनकी बेटी के जन्म के बाद मैं अब एक बुआ बन गई हूँ। मुझे भतीजी का आशीर्वाद देने के लिए मैं उनसे और भी अधिक प्यार करने लगी हूँ। हमने हाल ही में अपने माता-पिता के लिए एक घर भी खरीदा है, जिससे यह राखी और भी खास हो गई है क्योंकि हम अपने नए घर में जश्न मना रहे हैं।”


सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन पटेल का किरदार निभा रहे नवीन पंडिता ने कहा, “मेरी छोटी बहन दीपिका और मेरे बीच हमेशा एक ऐसा रिश्ता रहा है जो सिर्फ भाई-बहन होने से कहीं बढ़कर है। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। हालाँकि, वह मुझसे छोटी है, लेकिन वह अक्सर मेरा ध्यान रखने वाली भूमिका निभाती है। मेरी दूसरी माँ की तरह। मैं अपने जीवन में उसे पाकर धन्य महसूस करता हूँ। जब मैं घर से दूर होता हूँ, तब भी मैं शो पुष्पा इम्पॉसिबल में दो भाई-बहनों - दर्शन और देशना को पाकर भाग्यशाली हूँ। वह न केवल मेरे भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि मेरे लिए छोटे भाई-बहन की तरह ही हैं। मैं इस रक्षा बंधन उनके साथ भी मनाने को लेकर उत्सुक हूँ।”


सोनी सब के वंशज में डीजे महाजन का किरदार निभाने वाले माहिर पंधी ने कहा, "रक्षाबंधन मेरे लिए हमेशा खास रहा है। खासकर मेरी छोटी बहन की वजह से। उसे बड़ा होते और अपने सपनों को पूरा करते देखना मुझे बहुत गर्व से भर देता है। हमारे बीच का यह बंधन शब्दों से परे है। यह हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखने का वादा है, चाहे ज़िंदगी हमें कहीं भी ले जाए। हर साल राखी मनाना मुझे हमारे रिश्ते की मजबूती और मेरे जीवन में उसके द्वारा लाई गई खुशियों की याद दिलाता है।"


वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नये किस्से, पुष्पा इम्पॉसिबल और वंशज देखने के लिए ट्यून इन करें सिर्फ सोनी सब

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ