google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 लोकहितम भवन पर शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

लोकहितम भवन पर शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

 


स्थापना दिवस पर लोकहितम लगाएगा नि:शुल्क महाशिविर

आगरा। लोकहितम सामाजिक संस्था अपने लोकहितम डायलेसिस सेंटर का द्वितीय स्थापना दिवस मानने जा रहा है। गुरुवार को कमला नगर स्थित लोकहितम भवन पर आयोजन के पोस्टर का विमोचन संस्था के पदाधिकारियों ने किया।

निदेशक भुवेश अग्रवाल ने बताया कि जनमानस की सेवा हेतु समर्पित एवं वेकमेट फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित लोकहितम डायलिसिस सेंटर के स्थापना दिवस पर दस अगस्त को नि:शुल्क परामर्श एवं जाँच महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों एवं डायलिसिस निर्भर मरीजों को लाभ मिलेगा। शिविर में डॉ. अमित नारायण गुप्ता नेफ्रोलॉजिस्ट द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल और महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि 2 वर्ष में संस्था द्वारा 10000 से ज्यादा डायलिसिस की जा चुकी है। आज लोकहितम, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, थैलेसेमिया सोसायटी इस क्षेत्र की एक अग्रणी संस्था बन चुकी है इसकी वजह बेहतर गुणवत्ता, दिन रात समय पर सेवा एवं मरीजों की संतुष्टि।

संरक्षक राकेश मंगल और प्रेम सागर अग्रवाल ने बताया कि शिविर में क्लीनिकल पैथोलॉजी के सहयोग से किडनी के मरीज के लिए आवश्यक प्रमुख जांच निशुल्क कराई जाएगी। शिविर में बीसीएस मशीन द्वारा निशुल्क परीक्षण किया जाएगा जिससे कि मरीज को डायलिसिस में कितने लिक्विड निकालने की आवश्यकता है उसका सही पता लग सकता है। यह सुविधा चेरिटेबल क्षेत्र में लोकहितम उपलब्ध कराने जा रही है। इस अवसर पर संजीव जैन, आकाश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एडवोकेट, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, रामरतन अग्रवाल, शरद मित्तल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ