google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जीएसके के नए जागरूकता एवं बचाव अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन एवं मनोज पाहवा

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

जीएसके के नए जागरूकता एवं बचाव अभियान से जुड़े अमिताभ बच्चन एवं मनोज पाहवा

 

जीएसके ने आज शिंगल्स के प्रति जागरूकता के लिए नया कैंपेन लॉन्च किया इस कैंपेन में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एवं प्रतिष्ठित अभिनेता मनोज पाहवा चिकनपॉक्स और शिंगल्स के बीच के वैज्ञानिक संबंधों के बारे में विस्तार से समझाते हुए नजर आएंगे। कैंपेन फिल्मों में शिंगल्स के बारे में चर्चा कर रहे दो दोस्तों के बीच की सामान्य बातचीत को ही केंद्र में रखा गया है। इसमें डायबिटीज से पीड़ित लोगों में शिंगल्स की अधिक आशंका के बारे में भी विमर्श किया गया है।

जीएसके की पेशेंट एम्पावरमेंट हेड विज्ञेता अग्रवाल ने कहा 2023 का एपीआई-इप्सॉस सर्वे दिखाता है कि यहां तक कि जिन लोगों को शिंगल्स हो चुका है उन्हें भी अपनी इस दर्दभरी बीमारी का कारण नहीं पता होता है यह जरूरी है कि 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को शिंगल्स और इससे बचाव के बारे में पता हो। हम शिंगल्स होने के वैज्ञानिक कारणों और चिकनपॉक्स एवं शिंगल्स के बीच के संबंधों को सामान्य तरीके से समझाना चाहते हैं अमिताभ बच्चन में देश के हर कोने के लोगों से जुड़ने की अद्भुत क्षमता है हमें विश्वास है कि कैंपेन में उनके होने से हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों विशेष रूप से बड़ी उम्र के लोगों तक पहुंचने और उन्हें शिंगल्स एवं इससे बचाव के तरीकों के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ