google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोह

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोह

     तिरंगा चौक को मिले लन्दन और यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड

       जय हिन्द के जयघोष से गुंजायमान हुआ तिरंगा चौक  

आगराः अजीत नगर तिराहे पर सेल्फी प्वाइंट पर रोज की तरह 78वें स्वतंत्रता दिवस भी तिरंगा फहराया गया मगर एक अलग शान से। अजीत नगर बाजार कमेटी की ओर से तिरंगा चौक पर 2396 वें दिन मुख्य अतिथि एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व विशिष्ट अतिथि बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्याम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि युवाओं के लिए तिरंगा चौक सेल्फी पॉइंट प्रेरणा है। ये पूरे देश में अकेला ऐसा स्थान है जहां राष्ट्रगान के साथ प्रतिदिन 7 वर्ष से झंडारोहण हो रहा है। तिरंगा चौक को एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलने की शुभकामनायें। 


अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि तिरंगा चौक देश में पहला ऐसा स्थान है जहां पर हर दिन तिरंगा फहराया जाता है। शाम को राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान से उतारा जाता है। हज़ारो लोगो की मौजूदगी में तिरंगा चौक को लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर अजीत नगर कमेटी बेहद खुश है। कमेटी और क्षेत्रीय निवासियों की पहल अब तक 8 विश्व रिकार्ड बना चुकी है। मंच पर देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक समूह नृत्य की प्रस्तुति हुई। लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश धनंजय सकुण्डे का कमेटी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय नौतनानी, सतेंद्र दूबे, अनिल कुमार, डीएस त्यागी, अरुण चौहान, सुधीर कुमार, सुनील कोहली, इमरान अब्बास, महेंद्र यादव, संजय नौतनानी, उमा फ़ौजदार, तेज सिंह, अनुराग कुशवाह, सुलभ कुलश्रेष्ठ, अनुराग सिंह, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ