google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 पार्षद कंचन पवन बंसल द्वारा किया गया अभिषेक (बिट्टू) ग्रीन पार्क का शुभारंभ

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

पार्षद कंचन पवन बंसल द्वारा किया गया अभिषेक (बिट्टू) ग्रीन पार्क का शुभारंभ

फोटो कैप्चर 1 दैनिक वे टू लक्ष्य 

 -वार्ड 87 शुभम विहार, कर्मयोगी, कमला नगर में अभिषेक (बिट्टू) की याद हुई ताजा, भारी संख्या में मौजूद रहे क्षेत्रीय निवास

आगरा। आज दिनांक 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को शुभम विहार, कर्मयोगी, कमला नगर, आगरा पर वार्ड 87 पार्षद कंचन पवन बंसल द्वारा अभिषेक (बिट्टू) की याद में ग्रीन पार्क का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक (बिट्टू) की यादें ताजा हो गई। भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने पार्षद कंचन पवन बंसल के प्रयास से अभिषेक (बिट्टू) की याद में बने ग्रीन पार्क के कार्य की सराहना की। 


इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल एवं पार्षद पति समाजसेवी पवन बंसल ने बताया कि आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा एवं नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल व नगर निगम के सहयोग से इस ग्रीन पार्क का अभिषेक (बिट्टू) की याद में जीर्णोद्वार किया गया है। उन्होंने उनका एवं क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने इस पार्क के संरक्षण का संकल्प लिया। 


अभिषेक (बिट्टू) की याद में बने ग्रीन पार्क के शुभारंभ पर प्रमुख रूप से अभिषेक (बिट्टू) के पिता संजय अग्रवाल (तोता भाई), डॉ राजीव जैन, आनंद जैन, जलज गोयल, बीके गुप्ता, रवि कपूर, श्रीमती आदेश गुप्ता, हरीश गोयल, आयुष अग्रवाल, चाहत चिराग, ब्रजकिशोर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रजनी, खुशबू, अनु, सारिका, आशा, अंजू, नीलू जैन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ