google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख,मोबाइल फोन से हुई मृतक रज्जो पंडित की पहचान घर से कब कैसे निकले परिवार को नहीं लगी जानकारी

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख,मोबाइल फोन से हुई मृतक रज्जो पंडित की पहचान घर से कब कैसे निकले परिवार को नहीं लगी जानकारी

 मोबाइल फोन से हुई मृतक रज्जो पंडित की पहचान

घर से कब कैसे निकले परिवार को नहीं लगी जानकारी


ट्रेन से कटकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत


आगरा। बिल्लौचपुरा स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शव के पास मिले मोबाइल से मरने वाले की पहचान 78 वर्षीय राजेंद्र कुमार शर्मा उर्फ रज्जो पंडित के रूप में हुई।

वह बिचपुरी ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख थे। आवास विकास कालोनी सेक्टर पांच स्थित श्यामजी पुरम के निवासी थे। जीआरपी थाना मथुरा ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची। लोहामंडी पुलिस भी वहां गई। घटनास्थल हरीपर्वत थाना क्षेत्र में नहीं आता था। बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन मथुरा जीआरपी थाना की सीमा में आता है। सूचना पर मथुरा जीआरपी थाने से पुलिस कर्मी आगरा आए। शव को अपने साथ ले गए। शव के पास एक मोबाइल मिला था। जो टूट गया था। उसका सिमकार्ड दूसरे मोबाइल में डालने पर शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव और मोबाइल जीआरपी थाना मथुरा से आए पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया था। सूचना पर राजेंद्र कुमार शर्मा के घर कोहराम मच गया। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। परिजन खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि वह रेलवे लाइन पर करने क्या गए थे। किस समय घर से निकले यह जानकारी भी परिजनों को नहीं हो सकी।


इलाके की अधिकतर मामलों में करते थे पंचायत

वह बिचपुरी के ब्लाक प्रमुख रहे थे। बिचपुरी के अलावा बोदला, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, आवास विकास कालोनी, जयपुर हाउस, मारुति एस्टेट और शाहगंज क्षेत्र की कालोनियों में उनका काफी नाम था। उनके यहां पर इन इलाकों के अधिकतर मामलों के निपटारे होते थे। इसके चलते उनके कई विरोधी भी थे। आज से करीब तीस साल पूर्व उनके आवास पर उन पर बम फेंककर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में रज्जो पंडित बाल-बाल बचे थे। उनके निधन से बोदला और आस-पास के इलाकों में शोक छा गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंच गए। उनके परिजनों से घटना की जानकारी कर शोक जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ