google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा के शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक के भवन में सेक्स रैकेट, सिकंदरा पुलिस का छापा, दो लड़कियां और पांच लड़के पकड़े

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा के शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक के भवन में सेक्स रैकेट, सिकंदरा पुलिस का छापा, दो लड़कियां और पांच लड़के पकड़े

बी ब्लॉक के एल आई जी भवन में चल रहा था धंधा

सूचना पर पुलिस पहुंची, लोगों ने राहत की सांस ली

आगरा। थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारा। मौके से पांच लड़के और दो लड़कियों को पकड़ा गया है। पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई। इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। घटना रविवार रात्रि की है।

शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक के एलआईजी भवन में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। आसपास के लोग परेशान थे कि घर में लड़के और लड़कियों का आवागमन लगा रहता है। आज मौका मिल गया। जैसे ही पांच लड़के और दो लड़कियां घर में घुसे, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस आई और सबको पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि अब इस मकान से गंदगी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।


इस बारे में दैनिक वे टू लक्ष्य ने सिकंदरा थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर फोन किया। हमने पूछा कि शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक से लड़के-लड़कियां पकड़े गए हैं, क्या यह बात ठीक है तो उन्होंने कहा कि हम अभी तस्दीक कर रहे हैं, पुष्टि नहीं कर रहे। चूंकि पुलिस ने समाचार लिखने तक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, इस कारण हम मकान का पता आदि नहीं दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ