google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 "महिलाओं की ज़रूरीशाला- द बैकबोन आर्गेनाइजेशन की नयी शुरुआत"

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

"महिलाओं की ज़रूरीशाला- द बैकबोन आर्गेनाइजेशन की नयी शुरुआत"

आगरा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामजिक संगठन "द बैकबोन ऑर्गेनाईज़ेशन" के अभियान "ज़रुरीशाला" के तहत इसकी एक अन्य शाखा शिकोहाबाद में स्थापित की गयी। इस अवसर पर संगठन की क्षेत्रीय स्वयंसेविका विनीता जी एवं अन्य स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय महिलाओं के उत्साहवर्धन के साथ पठन सामग्री उपलब्ध करायी गयी। द बैकबोन ऑर्गेनाईज़ेशन ने अभी हाल ही में अपना नया अभियान ज़रूरीशाला छोटे बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य को ध्यान में रखकर आरम्भ किया था।


लेकिन बहुत कम समय में इस अभियान ने बहुत अधिक प्रगति की है। छोटे बच्चों के साथ ही महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयत्न भी संस्थान द्वारा आरम्भ किया गया है।

इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में महिलाओं की अहम् भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय स्वयंसेविका विनीता जी द्वारा अध्यापन कार्य सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने उत्साहवर्धन हेतु महिलाओं के साथ मिलकर केक भी काटा और समाज के एक छोटे से वर्ग में महिला दिवस की वास्तविक सार्थकता सिध्द करने की कोशिश की। इसके बाद महिलाओं का उत्साह देखने योग्य था। इसके साथ ही द बैकबोन आर्गेनाइजेशन ने आगरा में स्थित सिकंदरा कॉरपोरेट पार्क में भी जरूरीशाला के तहत बच्चों को पढ़ाया जिसमे उनको अन्य दो सामाजिक संगठन फीडिंग आगरा और एडु नेशन का भी साथ मिला।  इस अवसर  पर सिकंदरा कॉरपोरेट पार्क में सिमरन, श्रद्धा,  कार्तिक, आदित्य, शिवम, अभिनाश, विनीता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ