google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, जाने क्या काम!

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, जाने क्या काम!

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट को दुशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते कैबीनेट मंत्री चौ.लक्ष्मी नारायण। साथ  पूर्व विधायक चौ. लेखराज सिंह व अन्य।
कोरोना वायरस से बचना है।   तो सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें।  चौै.लक्ष्मीनारायण
-सेनिटाइजर व साबुन से बार-बार हाथ धोना आवश्यक:उपमन्यु
मथुरा। बरसाना में कैबीनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मियों, विद्युत कर्मचारियों एवं मीडिया बंधुओं का कोरोना की वैश्विक महामारी की लड़ाई में सहयोग करने पर जोशीला स्वागत किया। कैबीनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस सक्रमण महामारी के दौर मेें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना से बड़ी जंग लड़ी है। बहुत जल्द ही हम सभी करोना को परास्त करने जा रहे हैं। इसमें बहुत बड़ी भूमिका पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों, सफाईकर्मियों, कोरोना योद्धा आदि का रहा है।
इसी क्रम में बरसाना में केबिनेट पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपनी जान की चिंता किये बिना जनपद के सभी पत्रकारों क्षेत्र के पुलिस कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों सफाई कर्मचारियों का दुशाला उड़ाकर स्वागत किया तथा सभी को सैनिटाइजर भेंट किया। साथ ही सभी से आग्रह स्वरुप सैनिटाइजर का उपयोग मुंह पर मास्क लगाना है।  हर दो घंटे पर साबुन से हाथ धोना  आवश्यक बताया मंत्री जी ने कहा कि इस वायरस से बचने के लिये।   एक मात्र बचाव ही जरुरी है इस लिये सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखें। बरसाना मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह एवं केआरएस ग्रुप का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि कोरोना वायरस से बचना है।  तो हमें बार-बार साबुन, सैनिटाइजर से अपने हाथों को धोना होगा।  और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
इस अवसर पर पत्रकारों व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु ने मंत्री जी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मंत्री के छोटे भाई और पूर्व विधायक चौ. लेखराज सिंह एवं मंत्री के प्रतिनिधि चौ. मनोज फौजदार, चौ.राजवीर सिंह, प्रीतम प्रधान, जितेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी गोवर्धन,  बरसाना थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र पांडे, सूचना विभाग के नारायण सिंह, बरसाना मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, बरसाना चेयरमैन गुलाबो देवी के प्रतिनिधि चौ.बच्चू सिंह, मदन गोपाल शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, परीक्षित कौशिक, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ