google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 3 महीने का शिक्षा शुल्क माफ करे सरकार: संयुक्त व्यापार मंडल- किसने कहा!

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

3 महीने का शिक्षा शुल्क माफ करे सरकार: संयुक्त व्यापार मंडल- किसने कहा!

आगरा। कोरोना वायरस के संक्रमण की महामारी के चलते देश मैं लाक डाउन लगा हुआ है। व्यापार धंधे काम सब बंद हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंघल ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करी है कि प्राइवेट कान्वेंट आईसीएसई सीबीएसई अंग्रेजी हिंदी माध्यम के स्कूलों एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने वाली संंस्थाओं मैं 3 महीने का शिक्षा शुल्क माफ किए जाने की मांग की है। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष विवेक सिंघल ने बताया कि उनके द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक आवश्यक बैठक बुलाई जिसकी अध्यक्षता प्रवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश नितिन वर्मा एडवोकेट ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष विवेक सिंघल ने किया। बैठक में बताया गया कि देश में करोना महामारी से भारी संकट फैला हुआ है। जिसके चलते लोक डाउन लगा हुआ है। देश की जनता घरों में बैठी है। व्यापार काम धंधे सब बंद हैं। जिस पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की है कि मध्यम वर्ग के लोगों की मजबूरी का ध्यान रखते हुए प्राइवेट स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं अंग्रेजी व हिंदी माध्यम कि कम से कम 3 महीने की फीस माफ की जावे जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिल सके आखिर मध्यमवर्ग के लोगों की जिम्मेदारी भी सरकार की है। उन्होंने सरकार से मांग की की सरकार अप्रैल मई-जून के महीना की फीस माफी का जल्द ऐलान करें। इस संकट की घड़ी में इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। बैठक में विवेक सिंघल, नितिन वर्मा एडवोकेट आदि सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ