टीम पापा के संस्थापक साथी अरुण मिश्रा के आकस्मिक निधन से शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि
आगरा। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स (टीम पापा) के संस्थापक साथी अरुण मिश्रा के आकस्मिक निधन से संस्था के समस्त सदस्यों एवं परिवारजनों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके असामयिक निधन को संस्था के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए संस्थापक मनोज शर्मा एवं अन्य ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मनोज शर्मा ने कहा कि अरुण मिश्रा संस्था के उन संस्थापक साथियों में रहे, जिन्होंने संस्था के गठन के समय साथ खड़े होकर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के हित में चलाए जा रहे मिशन से जुड़ाव रखा। उनके साथ बिताए समय, आत्मीयता और सहयोग की स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि आज टीम पापा अपने एक साथी को नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुःख महसूस कर रही है। इस दुःख की घड़ी में संस्था दिवंगत साथी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है। टीम पापा के संस्थापक साथियों प्रवीण सक्सेना, अमर सिंह सेंगर, अरुण भाटिया, दीपक वर्मा एवं शोभित जेटली ने भी अरुण मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ