google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 साझेदारी या साजिश? प्लांट खाली,पैसा हजम!

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

साझेदारी या साजिश? प्लांट खाली,पैसा हजम!

 *साझेदारी या साजिश? प्लांट खाली,पैसा हजम!* 

पीड़ित करन गर्ग


 *एक करोड़ लगाया, प्लांट से ही भगा दिया !* 

आरोपी 


 **इरादतनगर के हांट मिक्स प्लांट की साझेदारी में बेईमानी का सनसनीखेज आरोप, पीड़ित करन गर्ग ने थाने में दी तहरीर* 

*


*इरादतनगर में हॉट मिक्स प्लांट की साझेदारी में 1 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप*


*करन गर्ग ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की*


आगरा। थाना इरादतनगर क्षेत्र के ग्राम करौंधना में स्थित एक हॉट मिक्स प्लांट की साझेदारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।


आवास विकास कॉलोनी, थाना सिकंदरा निवासी करन गर्ग पुत्र सुनील कुमार गर्ग ने पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना इरादतनगर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर करौंधना में एक हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किया था।


तहरीर के अनुसार, उक्त प्लांट में साझेदारी के तहत हरिभान सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी कृष्णा कुंज, हलवाई की बगीची, आगरा, दीनदयाल यादव और विनय यादव पुत्रगण हरिभान सिंह को 50 प्रतिशत की साझेदारी में शामिल किया गया था। शेष साझेदारी प्रार्थी और उसके पिता-भाई की थी।


प्रार्थी का आरोप है कि उक्त प्लांट में उन्होंने 1 करोड़ रुपये लगाए थे, जिसे उक्त लोगों ने हड़प लिया और प्लांट के सभी सामान, मशीनरी और ट्रक को उक्त स्थान से ले गए।


आरोप है कि दिनांक 02/06/2026 को उक्त लोगों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे प्लांट से भगा दिया। जब प्रार्थी दिनांक 10/10/2026 को अपने प्लांट पर पहुंचा तो उसे पता चला कि उक्त लोग सभी मशीनरी वहां से ले गए हैं और न तो हिस्सेदारी का पैसा दिया गया है और न ही प्लांट की इनकम में से कुछ दिया गया है।


प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों द्वारा उसके साथ अमानत में खयानत की गई है और साझेदारी में बनी हुई डीड को तोड़ा गया है तथा डीड के सभी नियमों का उल्लंघन किया गया है।


प्रार्थी ने पुलिस से प्रार्थना पत्र पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर दिनांक 14/10/2026 को दी गई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत प्राप्त होने पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से इस संबंध में अभी कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ