google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बिकानो ने "बॉम्बे मिक्सचर " लॉन्च करने की घोषणा की: नए फ्लेवर के साथ उत्तर भारत के उपभोक्ताओं की पसंद को पूरा करने की रणनीति

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

बिकानो ने "बॉम्बे मिक्सचर " लॉन्च करने की घोषणा की: नए फ्लेवर के साथ उत्तर भारत के उपभोक्ताओं की पसंद को पूरा करने की रणनीति

 


आगरा , 8 अगस्त 2024 : भारतीय पारंपरिक स्नैक्स बाज़ार में जाना-माना ब्रांड 'बिकानो' ने अपने नए उत्पाद 'बॉम्बे मिक्सचर' के लॉन्च की घोषणा की है। यह नया उत्पाद भारत और भारत के बाहर रहने वाले स्नैक प्रेमियों की अलग-अलग और बदलती स्वाद वरीयताओं को पूरा करने का वादा करता है। पारंपरिक स्नैक्स बाजार में अभूतपूर्व वृद्धि के साथ मिक्सचर सबसे तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी के रूप में उभरा हैं। मिक्सचर सम्पूर्ण पारंपरिक स्नैक्स सेगमेंट में लगभग 40% का योगदान देते हैं। इस बारे में बात करते हुए बिकानो के डॉयरेक्टर श्री मनीष अग्रवाल ने कहा, "बॉम्बे मिक्सचर का लॉन्च तेजी से बढ़ते पारंपरिक स्नैक्स बाजार में अपनी पैठ बनाने के लिए बिकानो द्वारा उठाया गया एक रणनीतिक कदम है। उपभोक्ता तेजी से क्षेत्र विशेष के उत्पादों की तलाश कर रहे हैं, और ‘बॉम्बे मिक्सचर’ उनकी इस मांग को अच्छे से पूरा करता है। हम अपनी शुरुआती लॉन्च योजना के साथ 10 लाख उपभोक्ताओं तक पहुँचने का लक्ष्य रखे हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि बॉम्बे मिक्सचर हमारे कुल राजस्व में 1% का योगदान देगा। हमारा लक्ष्य इस साल भारतीय स्नैक्स बाजार में अपनी हिस्सेदारी 5% से बढ़ाकर 6% करना है।"बॉम्बे मिक्सचर को विभिन्न पैक साइज़ और विभिन्न कीमतों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचें। 10 रुपये की कीमत वाले छोटे पैक से लेकर 200 ग्राम, 400 ग्राम और 800 ग्राम के बड़े पैक तक हर प्रकार के उपभोक्ता के लिए इसे बाजार में उतारा जा रहा है। बिकानो के अन्य उत्पादों की तरह इस उत्पाद में भी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री है। इसे मसालेदार और कुरकुरा स्वाद देने के लिए तैयार किया गया है। यह 18 से 60 वर्ष की उम्र तक के सभी लोगों को पसंद आएगा।

बिकानो के मार्केटिंग हेड श्री कुश अग्रवाल ने नए उत्पाद के लॉन्च पर अपनी महत्वकांक्षा को साझा करते हुए बताया, "हमारा नया बॉम्बे मिक्सचर न केवल वर्तमान उपभोक्ता के पसंद के अनुसार है, बल्कि गुणवत्ता और नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हमारा मानना है कि यह उत्पाद उन लोगों तक पहुंचेगा जिनके लिए हमने इसे तैयार किया है। यह उत्पाद स्वादों का एक अनूठा मिश्रण पेश करता है जो समकालीन स्वादों को आकर्षित करते हुए पुरानी यादें ताजा करता है। हर जगह इस उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हमने ATL, BTL और डिजिटल प्रमोशन के जरिये एक व्यापक 360-डिग्री मार्केटिंग अभियान की योजना बनाई है। यह रणनीतिक दृष्टिकोण न केवल ब्रांड की लोकप्रियता को बढ़ाएगा बल्कि अलग-अलग कंज्यूमर सेगमेंट में जुड़ाव को भी बढ़ाएगा, जिससे पारंपरिक स्नैक्स बाजार में एक अग्रणी कम्पनी के रूप में बिकानो की स्थिति मजबूत होगी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ