google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ब्रज भाषा के उन्नायक रहे कवि सोम ठाकुर का लीडर्स आगरा ने किया सम्मान

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

ब्रज भाषा के उन्नायक रहे कवि सोम ठाकुर का लीडर्स आगरा ने किया सम्मान


आगरा। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि प्रो. सोम ठाकुर ने ब्रज भाषा के उन्नयन में विशेष भूमिका अदा की। फिल्मों में गीत लिखे। आज 90 वर्ष की अवस्था में भी गीतों की धारा प्रवाहित कर रहे हैं। ऐसे विख्यात कवि का लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन ने सम्मान किया। चलें शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदना करने अभियान के तहत अहीर पाड़ा राजामंडी स्थित निवास पर कुछ दिक्कत होने पर आर.डी. काम्प्लेक्स पहुंच कर लीडर्स आगरा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोम जी का सम्मान किया। लीडर्स आगरा के संरक्षक एवं तपन ग्रुप के चेयरमेन सुरेश चंद गर्ग और समाजसेवी रजनी अग्रवाल ने उनको तपन सम्मान से अलंकृत किया, लीडर्स आगरा के महामंत्री व पूर्व पार्षद सुनील जैन व अभियान के संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। ओमप्रकाश मेडतवाल, रवि गिड़वानी और आयुशी गुप्ता ने इलायची की माला पहनाई, राहुल जैन, एस.के. बग्गा, हरिकांत शर्मा, सतीश शर्मा, लीडर्स आगरा पट्टीका पहनाई। 

इस मौके पर सुनील जैन ने कहा कि सोम जी का यश पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी है। ब्रज भाषा के उन्नयन में भी इनका योगदान रहा। मेरे भारत की माटी, चंदन और अबीर गीत कई दशकों से विख्यात है। वे 50 वर्षों से काव्य मंच की शोभा बने हुए हैं। इन्होंने एक फिल्म गांधी का सपना में गीत लिखे। इसके अलावा फिल्म मेरे  भैया के लिए गीत लिखे, जिसे लता मंगेशकर ने सुर दिए थे। ब्रजभाषा की फिल्म जमुना किनारे के गीत भी इनके द्वारा लिखे गए थे। सोम जी उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी रहे, जो राज्यमंत्री स्तर का पद था। उनके बड़े पुत्र डॉ अजीत वरदान सिंह, मेदांता मेडिसिटी, गुड़गांव है सबसे छोटे श्रीदान सिंह का पोलैंड में व्यवसाय है।

अपने सम्मान से अभीभूत सोम जी ने कहा कि आज संस्कृति निरंतर प्रदूषित होती जा रही है। जिसे अच्छे गीतों और कविताओं से ही संवारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी अच्छे गीत लिख रही है, जिससे काव्य मंच का भविष्य सुरक्षित है।श्री सोम ठाकुर ने बताया हरिवंश राय बच्चन से मुलाक़ात के समय उस वक्त अमिताभ बच्चन मात्र 16 साल के थे, और वोह मेरी कविता सुनकर मुझसे ऑटोग्राफ लेते थे, उनके पिताजी को शिकायत होती थी, अमिताभ उनकी कविता नहीं सुनते, लीडर्स आगरा ने न केवल बुजुर्गो को अभिनंदित किया है, बल्कि उम्र मे उन्हें सेवा विस्तार का अवसर दिया है। इस मौके पर सर्वश्री सुरेश चंद गर्ग, रजनी अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता, सुनील जैन, सतीश शर्मा, हरिकांत शर्मा, राहुल जैन, रवि गिड़वानी, सुनील बग्गा, राजू सविता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ