google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय पर किया गया पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय पर किया गया पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित


आगरा। एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय नया घेर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनजीओ फाउंडर व समाजसेविका सुमन सुराना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 100 से भी अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 50 से अधिक पौधे लगाए गए।

इस विशेष मौके पर अध्यक्ष सुमन सुराना ने प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को समझाया कि जैसे एक मां अपने बच्चों की जीवनभर प्रेम से देखभाल करती है, वैसे ही एक पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, छाया, हवा आदि के रूप में मां की तरह हमारी देखभाल करता है। उन्होंने सभी बच्चों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का संकल्प करवाया और बच्चों ने शपथ ली कि वे भी अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाएंगे और उसका संरक्षण करेंगे। इस दौरान अनेक प्रकार के पौधे लगाए गए जिनमें अमरूद, अनार, सेतश और हरिशंकरी शामिल थे। इस महत्वपूर्ण पहल में प्रो. कैलाश सरस्वत, रिचा गोयल, नूतन गहलोत और स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू मैम भी शामिल रहीं। एनजीओ के वालंटियर्स यशिका, मयूरी, आयुषी, निशा, आकांक्षा, अंजू, गरिमा, आस्था, और कीर्ति ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ