google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 रमन वाटिका में मचेगा 'नवरात्रि डांडिया धमाल', हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आमंत्रण पत्र विमोचन

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

रमन वाटिका में मचेगा 'नवरात्रि डांडिया धमाल', हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आमंत्रण पत्र विमोचन

 रमन वाटिका में मचेगा 'नवरात्रि डांडिया धमाल', हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आमंत्रण पत्र विमोचन



'रास-ए-नवरात्रि नाइट्स' की तैयारियां पूरी; लाइव डीजे, मशहूर एंकर राशिद व सिंगर काजल यादव बिखेरेंगे गरबा का जलवा


आगरा। शहर के कमला नगर स्थित रमन वाटिका में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार (आज) को शाम 6:00 बजे से एक भव्य 'नवरात्रि डांडिया धमाल' का आयोजन होने जा रहा है। हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जा रहे इस डांडिया महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग 'तपन ग्रुप', प्रमोद सिंघल 'ग्रीन वैली', मुरारी प्रसाद अग्रवाल 'एकता बिल्डर' एवं शगुन बंसल हैं। इसी क्रम में शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित होटल अतिथिवन में संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन किया और महोत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

हरि बोल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि इस वर्ष 'नवरात्रि डांडिया धमाल' में विशेष रूप से लाइव डीजे 'रास-ए-नवरात्रि नाइट्स' (गरबा) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए देश के कई नामचीन कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में मशहूर एंकर राशिद, जानी-मानी सिंगर काजल यादव, सिंगर गुड्डू भारती और एंकर ज्योति शर्मा शामिल रहेंगे, जो अपनी सुरीली आवाज और अनूठे अंदाज से समां बांधेंगे। डांडिया और गरबा के अलावा महोत्सव में आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, अनलिमिटेड फूड, एक्साइटिंग गिफ्ट्स, मजेदार गेम्स और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों व उत्पादों के स्टॉल्स भी लगाए जा रहे हैं। 

*हरि बोल ट्रस्ट की टीम ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप*

आयोजन को सफल बनाने के लिए हरि बोल ट्रस्ट की टीम ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। व्यवस्थाओं की कमान मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी व कमल गोलानी और मंत्री सतीश तोमर, सौरभ सिंघल एवं आयोजन में मातृशक्ति की भागीदारी को मजबूत करते हुए महिला विंग से संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल, शशि गुप्ता, महामंत्री चांदनी बंसल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल और सीमा अग्रवाल आदि पदाधिकारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ