google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ओम प्रकाश राजभर फिर से बने सुभासपा अध्यक्ष, अब छड़ी की जगह चाभी होगी नई चुनाव चिह्न
Breaking News
Loading...

ओम प्रकाश राजभर फिर से बने सुभासपा अध्यक्ष, अब छड़ी की जगह चाभी होगी नई चुनाव चिह्न

-आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर को दी बधाई

आगरा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने प्रेमचंद कश्यप को सुभासपा की यूपी इकाई का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सुभासपा ने पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी की जगह चाभी रखा है। लखनऊ में आयोजित बैठक के दौरान सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर को चुना है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि पार्टी के लिहाज से उत्तर प्रदेश को 4 भागों में बाटा गया है, जिसमें 4 मंडल अध्यक्ष और 1 प्रदेश अध्यक्ष होगा। राजभर ने कहा कि पार्टी ने 1 महीने सदस्यता अभियान चलाया। 

वहीं आगरा मंडल अध्यक्ष कपिल राजपूत ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख सचिव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रेमचंद कश्यप को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने बताया कि हम अपनी पार्टी का चिन्ह छड़ी की जगह चाभी बनाने जा रहे हैं। 


बताते चलें कि ओपी राजभर, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं उनकी पार्टी के कुल 6 विधायक विधानसभा में हैं। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रवीन्द्रालय चारबाग़ लखनऊ बुलायी गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण पदों की पुनः घोषणा की गई जिसमें ओमप्रकाश राजभर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई। साथ ही राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ,प्रदेश अध्यक्ष एवं 25 ज़िलों के जिलाध्यक्षों व विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ