google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भारतीय किसान यूनियन अटल प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में हुआ टोरेंट पावर कार्यालय का घेराव

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

भारतीय किसान यूनियन अटल प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में हुआ टोरेंट पावर कार्यालय का घेराव

 


आगरा। आज भारतीय किसान यूनियन अटल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी की मौजूदगी में टोरेंट पावर कार्यालय प्रतापपुरा, आगरा का घेराव किया गया। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया की 20 से अधिक गांव में नलकूप के लिए टोरेंट पावर मीटर कनेक्शन दे रही है और भुगतान भी ले रही है। तब की उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नलकूप बिजली 2023 मार्च के बाद पूर्ण रूप से मुफ्त है। ऐसे में आपके द्वारा यह अवैध कार्य किसानों के लिए पीड़ा जनक है। अगर आप यह अवैध कार्य नहीं रोकेंगे तो हम जनपद आगरा में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे व मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष चरण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अशोक तोमर, जगत मोहन, उमेश आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ