google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब की मेगा कार रैली; लगाए 'पोलियो का खात्मा अब' के नारे

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब की मेगा कार रैली; लगाए 'पोलियो का खात्मा अब' के नारे

 विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब की मेगा कार रैली; लगाए 'पोलियो का खात्मा अब' के नारे



सेल्फी पॉइंट से रोटेरियंस ने भरी हुंकार: पैदल मार्च निकालकर दोहराया पोलियो मुक्त विश्व का संकल्प


आगरा। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा 'पोलियो का खात्मा अब' (एंड पोलियो नाउ) के सशक्त संदेश के साथ एक विशाल मेगा कार रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक जनजागरूकता अभियान में रोटरी क्लब ऑफ आगरा न्यू, आगरा ताज सिटी, आगरा रॉयल एवं आगरा वेस्ट की इकाइयों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। यह रैली आगरा सेल्फी पॉइंट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः वहीं पर आकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान रोटरी सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च भी निकाला और गगनभेदी नारों से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन जे.एस. भाटिया विशेष रूप से कानपुर से आगरा पहुंचे। उनके साथ क्लब डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन गौरांग जैन तथा विभिन्न रोटरी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों सदस्य इस पुनीत कार्य में शामिल हुए। रैली का कुशल संयोजन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. आलोक मित्तल द्वारा किया गया। पूरा आयोजन रोटरी क्लब ऑफ आगरा के अध्यक्ष रोटेरियन गुंजन गिरिश सिंह, सचिव रोटेरियन इरा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन अजय चौहान के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

*निरंतर सेवा कार्य कर रहा है रोटरी क्लब*

वक्ताओं ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल ने वैश्विक स्तर पर पोलियो उन्मूलन अभियान में हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाई है। इसी सेवा भावना के अंतर्गत रोटरी क्लब समाज में चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, निःशुल्क ऑपरेशन, गरीब विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, कपड़े व फर्नीचर उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर देने जैसे जनहित के कार्य लगातार कर रहा है।

*इन प्रमुख रोटेरियंस की रही सहभागिता*

इस विशाल रैली को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शांति स्वरूप गोयल, योगेश जिंदल, दिगंबर सिंह धाकरे, आशीष अग्रवाल, गिरिश सिंह, उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह, यतेश सिंह, श्रीमती मनोज बाल, प्रतीक राणा तथा राजीव राजपूत सहित भारी संख्या में रोटरी सदस्यों ने सहभागिता की और भारत को हमेशा पोलियो मुक्त बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ