google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा के शटलर्स ने गाजियाबाद में रचा इतिहास; दिव्यांशी, आयुष-दक्ष ने जीते दोहरे राज्य खिताब

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा के शटलर्स ने गाजियाबाद में रचा इतिहास; दिव्यांशी, आयुष-दक्ष ने जीते दोहरे राज्य खिताब

 आगरा के शटलर्स ने गाजियाबाद में रचा इतिहास; दिव्यांशी, आयुष-दक्ष ने जीते दोहरे राज्य खिताब



आगरा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में गाजियाबाद में आयोजित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में आगरा के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। आगरा की उभरती स्टार खिलाड़ी दिव्यांशी गौतम ने महिला एकल और आयुष अग्रवाल व दक्ष गौतम की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग का शानदार खिताब जीतकर ताजनगरी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। महिला एकल वर्ग में दिव्यांशी गौतम ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी खिलाड़ियों पर अपना कड़ा नियंत्रण बनाए रखा। शुरुआती दौर में गाजियाबाद की रूपा कुमारी और प्री-क्वार्टर में बिजनौर की आयुषी काला को एकतरफा अंदाज में हराने के बाद, उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरनगर की नलिन किशोर को सीधे सेटों में शिकस्त दी। सेमीफाइनल के बेहद कड़े मुकाबले में मुरादाबाद की तरनजीत कौर को 15-12, 11-15, 17-15 से हराने के बाद, दिव्यांशी ने फाइनल में हापुड़ की काजल पंवार को 15-4, 15-9 से मात देकर स्टेट चैंपियन की ट्रॉफी चूमी।

पुरुष युगल वर्ग में द्वितीय वरीयता प्राप्त आगरा की आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम की जोड़ी ने पहले दौर से ही बेहतरीन तालमेल दिखाया। जौनपुर-सुल्तानपुर और सहारनपुर की जोड़ियों को शुरुआती दौर में बाहर करने के बाद, इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में महाराजगंज व सोनभद्र की टीम को और सेमीफाइनल में आजमगढ़ व यूपी पुलिस की चुनौती को ध्वस्त किया। बेहद रोमांचक और तीन सेटों तक चले फाइनल मुकाबले में आयुष और दक्ष की जोड़ी ने सहारनपुर के अतुल कुमार व प्रदीप कुमार को 12-15, 17-15, 15-8 से हराकर पुरुष युगल का प्रतिष्ठित राज्य खिताब अपने नाम कर लिया।

*आगरा खेल जगत में हर्ष, संघ ने दी बधाई*

इस दोहरी ऐतिहासिक सफलता से आगरा के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक व जिला जज महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त (ग्रेड-1) पंकज गांधी, अध्यक्ष बीना लवानियां, चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, पवन मंगल, नंदी रावत और मनीष गुडवानी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे आगरा के खेल इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ