आगरा। गुरुवार को आयुक्त सभागार, कमिश्नरी, आगरा में ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन ने क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री एवं पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष शंभूनाथ चौबे के नेतृत्व में राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजीव लोचन मल्होत्रा को ग्राम नगला पेमा व घड़ी बंगस की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं उनको अवगत कराया गया कि गांव नगला पेमा व घड़ी बंगस से थाना एकता काफी दूर है और ग्राम वासियों को पुलिस द्वारा सहायता मिलने में देरी होगी, उन्हें समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पाएगी। अधिवक्ताओं ने उनसे कहा कि इन ग्रामों को थाना ताजगंज में ही रखा जाए। इस पर मानव अधिकार अध्यक्ष द्वारा पुलिस आयुक्त से आख्या तलब की गई है।
ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से सर्वश्री उपाध्यक्ष नरेश कुमार पाराशर एडवोकेट, महासचिव कृपाल सिंह वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजीत वर्मा एडवोकेट, नवनीत दीक्षित एडवोकेट, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री समाजसेवी शंभूनाथ चौबे, नितिन वर्मा एडवोकेट आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।




.jpeg)



0 टिप्पणियाँ