विराट हिंदू सम्मेलन,आमंत्रण यात्रा,एवं रक्तदान शिविर की सूचना

फोटो 1(दैनिक वे टू लक्ष्य)
अमोल दीक्षित संवाददाता आगरा 6/2/2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन दिनांक 9-02- 2026 दिन सोमवार को दरेशी नंबर 1 मनकामेश्वर मंदिर पर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत की प्रगति हेतु जन मानस में पांच परिवर्तन पर्यावरण परिवार प्रबोधन स्वदेशी भाव नागरिक कर्तव्य रक्तदान शिविर सामाजिक समरसता जिसमें मुख्य वक्ता आचार्य गंगाधर पाठक जी (मुख्य महंत शीलान्यास श्री राम मंदिर अयोध्या) पधार रहे हैं जिसमें संरक्षक श्री योगेश पुरी जी, तथा रूपनारायण जी क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीमती रेणुका डग जी प्रांत समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेंगे। इस कार्यक्रम के निमित्त एक प्रेस वार्ता आयोजन आज होटल एलिवेटेड यमुना किनारा रोड बेलनगंज पर आयोजित की गई जिसमें विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी लोगों से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया समिति अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि आमंत्रण यात्रा 7 फरवरी 2026 समय 2 बजे । श्री मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी ।
![]() |
| फोटो 2 |
श्री मनकामेश्वर मंदिर मंदिर महंत श्रीमान योगेश पुरी जी ने बताया सम्मेलन का उद्देश्य समाज को सकारात्मक दिशा देना है पंच परिवर्तन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सुदृढ़ परिवार व्यवस्था स्वदेशी जीवन शैली, नागरिक कर्तव्यों के पालन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। और विराट हिंदू सम्मेलन के तत्वाधान में हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार के सौजन्य से 9 फरवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। और 11 गौशालाओं के मुख्य संरक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी मंच है, जहां राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
अमर गुप्ता ने कहा कि हितार्थ आगरा चेरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है। सम्मेलन के साथ रक्तदान शिविर और गौशाला प्रमुखों का सम्मान कार्यक्रम सेवा और संस्कार दोनों का संदेश देगा।पार्षद राकेश जैन ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।पार्षद रवि माथुर ने कहा कि नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक समरसता पर संवाद आज समय की जरूरत है। इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में मददगार साबित होंगे।
वही इस कार्यक्रम में हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की मुख्य भूमिका रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान समिति अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नितिन बंसल, अमर गुप्ता उपाध्यक्ष, नरेश धीरमलानी नगर कार्यवाह पंकज कुमार एडवोकेट, रौनक गुप्ता रवि वर्मा, सुमित गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित कुमार, इंजीनियर चिराग जैन, अमित बंसल, अभिषेक झा, ज्योति बंसल श्रीमती प्राची चौरसिया शिक्षिका ज्योति बंसल जी अर्चना जी राकेश जैन पार्षद रवि माथुर पार्षद आज उपस्थित रहे।








.jpeg)



0 टिप्पणियाँ