google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सिख समाज के खिलाफ गद्दारी व विश्वासघात से भरा है कांग्रेस का इतिहास, लगे राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

सिख समाज के खिलाफ गद्दारी व विश्वासघात से भरा है कांग्रेस का इतिहास, लगे राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे


आगरा।
सिक्ख समाज ने संसद में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने को सिख समाज का खुला अपमान बताया। यह बयान कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता का जीवंत प्रमाण है, जिसे पूरा देश और सिख समाज एक बार फिर साफ़ तौर पर देख रहा है। आगरा के सिख समाज ने एडीए कार्यालय के सामने स्थित चौराहे पर राहुल गांधी मुर्दाबाद, मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया। बंटी ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिख समाज के खिलाफ़ गद्दारी, दमन और विश्वासघात से भरा रहा है। ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिखों के कत्लेआम को देश कभी नहीं भूल सकता। संसद में सिख केंद्रीय मंत्री के साथ किया गया दुर्व्यवहार उसी कांग्रेस मानसिकता की निरंतरता है।

बॉबी बेदी ने कहा कि राहुल गांधी का यह आचरण न केवल एक केंद्रीय मंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे सिख समाज की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी आज भी सिखों के प्रति नफ़रत और दुर्भावना से ग्रसित है। अवतार सिंह गिल ने कहा कि जब तक राहुल गांधी अपनी गलती को नहीं स्वीकारते तब तक सिख समाज विरोध करता रहेगा। उक्त विरोध प्रदर्शन में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य रूप से परमजीत सिंह बगगा, जसवीर सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह अरोरा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सन्नी अरोरा, मन्नू महाजन, देवेन्द्र पाल सिंह, सोनू, मनीष शर्मा आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ