google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वनखण्डी महादेव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा की गई ध्वजा-स्थापना व पूजा अर्चना

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

वनखण्डी महादेव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा की गई ध्वजा-स्थापना व पूजा अर्चना


 आगरा। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे खंदौली क्षेत्र के गांव हाजीपुर खेड़ा स्थित श्री वनखण्डी महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के क्रम में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापना, हवन और विधि-विधान से पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही मंत्री पद प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने से पहले वे नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते थे। आज उन्हीं के आशीर्वाद से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया गया कि कई वर्ष पूर्व एक जमींदार द्वारा खेत की खुदाई के दौरान फावड़ा बाबा भोलेनाथ की पिंडी से टकराया। खुदाई बढ़ने के साथ पिंडी और अधिक प्रकट होती गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं की आस्था के चलते मंदिर का निर्माण कराया गया। जीर्णोद्धार कार्य की विशेषता बताते हुए मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण में वही पत्थर इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग रामलला मंदिर में किया गया था। कार्यक्रम के अंत में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। कार्यक्रम में हरिओम चौहान, लटूरी सिंह, सुभाष भारती, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, रामू प्रजापति, दीपक प्रजापति, अजय चौहान एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ