google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सन्ध्या परिहार तीज क्वीज और पूजा ढाका चुनी गई तीज क्वीन

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

सन्ध्या परिहार तीज क्वीज और पूजा ढाका चुनी गई तीज क्वीन

 

आगरा। जाट क्षत्राणी सभा का हरियाली तीज महोत्सव होटल 7 स्पाइस, पश्चिमपुरी रोड पर मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूजा ढाका तीज क्वीन चुनी गई। उसी दौरान मित्रता दिवस पर महिलाओं ने एक दूजे को फ्रेंडशिप बैंड भी बांधे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान एवं समानसेवी मधु चौधरी और विशिष्ट अतिथि लोकगीत गायिका चंद्रकला वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ शिव पार्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। जाट क्षत्राणी सभा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ ह्रदेश चौधरी ने कहा कि तीज भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति, तप और मिलन के रूप में मनाया जाता है। महामंत्री शैल परिहार, तारा नरवार और संध्या परिहार ने अतिथियों का स्वागत ग्रीन पटका पहनाकर किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें डांस, मल्हार, गेम और सरप्राइज प्रश्न आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर तीज क्वीज प्रतियोगिता भी हुई जिसमें जीत का सेहरा सन्ध्या परिहार के सिर बंधा। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दीपमाला चौधरी, आशा चौधरी, सावित्री पहलावर, आयुषी चौधरी, अंजना खौरवार, बैजन्ती वर्मा, लता चौधरी, सुधा परिहार, नीतू परिहार, अंजू, पूजा, लता चाहर।आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ