google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 पावन ज्योति को नमन कर साई की महिमा का गुणगान किया

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

पावन ज्योति को नमन कर साई की महिमा का गुणगान किया

 


आगरा। श्री झूलेलाल मंदिर ताजगंज में शुक्ल पक्ष के दितीय चंद्र दर्शन के अवसर पर झूलेलाल मित्र मंडल और झूलेलाल महिला मंडली द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान श्रीझूलेलाल जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर चालीया साहिब की पावन ज्योति को नतमस्तक कर साई की महिमा का गुणगान किया। महिलाओं ने सभी देवी देवताओं की आराधना के साथ सिंधी भजन कीर्तन गाये। वही इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी के पिड में नाचते झूमते चंद्र दर्शन पर चालीया महोत्सव का आनंद लिया। सभी साई के अनुयाई रोज झूलेलाल साई की मंदिर परिवार सहित मत्था टेक कर जेको च्वंदो झूलेलाल तहींजा थिंदा बेडा पार का जयघोष कर खुशी का इजहार करते हैं। झूलेलाल साई सबकी झोलिया भरते हैं। झूलण साईं की आरती, पल्लव की अरदास, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी भक्तजनों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर प्रमुख शंकर लाल आसवानी, श्याम भोजवानी, हरिश्चंद्र मोटवानी, बृज मोहन अरोड़ा,विजय मोटवानी, हरिकिशन आडवाणी, राजा जेठवानी, प्रदीप दीवान ,अशोक मोटवानी ,लच्छू बेलानी ,राजू कोठारी, हर्ष दसवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दादी पकनी , केसर आसवानी, पूजा मोटवानी, काव्या तुलसानी, दिशा लालवानी, चांदनी भोजवानी, भावना बसरानी, दिव्या मोटवानी, नंदिनी तुलसानी ,और वानी बसरानी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ