google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 संजय नार्वेकर ने ‘जुबिली टॉकीज़- शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत’ में कॉन्ट्रैक्टर मुकेश जाधव के रूप में वापसी की

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

संजय नार्वेकर ने ‘जुबिली टॉकीज़- शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत’ में कॉन्ट्रैक्टर मुकेश जाधव के रूप में वापसी की

 


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की आधुनिक दौर की आकर्षक प्रेम कहानी ‘जुबिली टॉकीज़: शोहरत.शिद्दत.   मोहब्बत’ में ड्रामा का डोज़ बढ़ गया है। अयान ग्रोवर उर्फ एजी (अभिषेक बजाज) का गुस्सा साफ झलकता है, क्योंकि वह शिवांगी (खुशी दुबे) का अपमान करता है और उसे चेतावनी देता है कि जब तक उसकी गर्लफ्रेंड आइरा (क्रिसैन बैरेटो) फॉरेन ट्रिप से वापस नहीं आ जाती, तब तक वह उससे दूर ही रहे। दूसरी ओर, शिवांगी को इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि उसकी ज़िंदगी में बहुत बड़ा संकट आने वाला है।

 चालाक और निर्दयी कॉन्ट्रैक्टर मुकेश जाधव (संजय नार्वेकर) किसी भी कीमत पर ‘संगम सिनेमा’ को हथियाना चाहता है और शिवांगी व उसकी माँ की तलाश कर रहा है। जब जाधव अपनी दाढ़ी कटवा रहा होता है, तो उसका एक बॉडीगार्ड भागता हुआ आता है और उसे बताता है कि उन्हें शिवांगी मिल गई है। चौंककर, नाई गलती से जाधव की दाढ़ी को खरोंच देता है। सोशल मीडिया पर एजी और शिवांगी की तस्वीर देखने के बाद, जाधव घोषणा करता है, “अब मैं हज़ामत करूँगा,” और नाई की गर्दन काट देता है।

 इस सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए, कॉन्ट्रैक्टर मुकेश जाधव की भूमिका निभाने वाले संजय नार्वेकर ने कहा, “किसी खतरनाक किरदार को निभाने में मुझे हमेशा मज़ा आता है, इसलिए मुकेश जाधव के किरदार में कई ग्रे शेड्स है। उसके लिए, कोई काम असंभव नहीं है, यही वजह है कि वह इतना खतरनाक खलनायक है। आने वाले एपिसोड्स में, वह शिवांगी के ठिकाने के बारे में जान जाएगा और संगम सिनेमा हेतु उससे कागज़ात हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा। जाधव का किरदार निश्चित रूप से इस कहानी में खतरे और ड्रामा के पहलू को बढ़ाएगा, जिससे शिवांगी, उसकी माँ और इस पूरे मामले में शामिल सभी लोगों की ज़िंदगी पर असर पड़ेगा।”

देखते रहिए जुबिली टॉकीज़: शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ