google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 NSE ने मांगा जवाब कल्याण ज्वैलर्स!

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

NSE ने मांगा जवाब कल्याण ज्वैलर्स!

                  NSE ने मांगा जवाब कल्याण ज्वैलर्स!

कल्याण ज्वैलर्स ने इधर SEBI का खटखटाया दरवाजा! उधर मार्केट मैनिपुलेशन के आरोपों पर NSE ने मांगा जवाब
10 फरवरी को जवाब मांगा मगर अभी तक जवाब नहीं आया 
दूसरी ओर जवाब से प्रहले जनता का मन अपनी ओर खींचने के लिए कल्याण ज्वैलर्स ने एम जी रोड आगरा में  किया दूकान का उद्घाटन बुलाए गए बड़े सेलिब्रिटी


कल्याण ज्वैलर्स ने अपने शेयरों की ट्रेडिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर बाजार नियामक SEBI से शिकायत की है और मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. इस पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है. NSE ने पूछा है कि क्या कंपनी ने अपने स्टॉक में कथित मार्केट मैनिपुलेशन और F&O सेगमेंट में अनियमित ट्रेडिंग को लेकर SEBI से संपर्क किया है और क्या जांच पूरी होने तक F&O ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की गई है.
कल्याण ज्वैलर्स ने अपने शेयरों की ट्रेडिंग में कथित गड़बड़ी को लेकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) से शिकायत की है और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. इसपर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई ने कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा. मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर एनएसई ने कंपनी से पूछा है कि क्या कंपनी ने सेबी यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया को अपने स्टॉक में कथित मार्केट मैनिपुलेशन की शिकायत की है और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की है.
मीडिया में खबर आई कि कल्याण ज्वैलर्स ने सेबी से संपर्क किया था और कहा था कि उनके स्टॉक में अनियमित ट्रेडिंग हो रही है कुछ ज्ञात और अज्ञात संस्थाओं द्वारा ज्यादा सट्टेबाजी की जा रही है जिससे शेयर की कीमत पर दबाव पड़ रहा है. कंपनी ने सेबी से रेगुलेटरी हस्तक्षेप की मांग की है और जांच पूरी होने तक F&O ट्रेडिंग को टेम्पररी सस्पेंड करने की रिक्वेस्ट की. कंपनी ने अनियमित ट्रेडिंग पैटर्न और अफवाहों का जिक्र किया है जो निवेशकों में घबराहट पैदा करने और शेयर प्राइस नीचे लाने के लिए फैलाई जा रही हैं.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर्स पर असर

एनएसई ने कंपनी से इन रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण मांगा है और कंपनी का जवाब अभी पेंडिंग है. कंपनी ने कहा है कि वो एक्सचेंज को पहले से कोई प्राइस सेंसिटिव जानकारी नहीं छिपा रही है और आगे भी SEBI के नियमों के मुताबिक सूचित करती रहेगी. कुछ रिपोर्ट्स में कंपनी ने जवाब दिया कि वो किसी अतिरिक्त जानकारी से अनजान है जो एक्सचेंज को नहीं बताई गई. कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में इस खबर के बाद तेज मूवमेंट देखा गया और 9 फरवरी को दोपहर तक शेयर करीब 13 फीसदी ऊपर 429.50 रुपये तक पहुंच गया था जबकि कुछ जगहों पर 15 फीसदी तक की तेजी दिखी. ये उतार-चढ़ाव दिखाता है कि बाजार में इस मुद्दे पर निवेशक संवेदनशील हैं.

मार्केट मैनिपुलेशन से निवेशकों को नुकसान

कल्याण ज्वैलर्स थ्रिसूर बेस्ड ज्वेलरी रिटेल कंपनी है और पिछले कुछ समय से उसके शेयर में वोलेटिलिटी ज्यादा रही है जैसे जनवरी 2025 में 41 फीसदी तक गिरावट आई थी अफवाहों और असामान्य एफएंडओ ट्रेडिंग की वजह से कंपनी का मानना है कि ये मैनिपुलेशन निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहा है और मार्केट वैल्यूएशन पर असर डाल रहा है. एनएसई और बीएसई दोनों ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कंपनी से क्लैरिफिकेशन मांगा है ताकि कोई गलत जानकारी न फैले और निवेशकों को सही तस्वीर मिले. सेबी अब इस मामले की जांच कर सकता है अगर जरूरी हुआ तो एक्शन लेगा।
सूत्रों से खबर 
न्यूज 18 पर 10 फरवरी 2026 को कल्याण ज्वैलर्स की खबर प्रकाशित की गई थी।
और आज कल्याण ज्वैलर्स ने एम जी रोड आगरा पर शोरूम का किया उद्घाटन।
                 ऐसे में देखना होगा कि कल्याण ज्वैलर्स कब तक जवाब देगा या फिर किसी और शहर में एक और ज्वैलर्स की दूकान का उद्घाटन करेगी। 
                             जनने के लिए पढ़ते रहें आपका अपना न्यूज वे टू लक्ष्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ