google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

 श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु


आगरा
, ताज नगरी स्थित ए डी ए हाइट्स सोसायटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आज वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और भावविह्वल रहा, कथा व्यास सुनील शास्त्री जी ने अत्यंत सुचिंतित एवं मार्मिक शैली में सुदामा चरित का वर्णन करते हुए भक्त और भगवान के निष्कपट प्रेम, मित्रता तथा समर्पण की अनुपम व्याख्या की, कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु बार-बार भाव-विभोर होकर राधे-राधे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान करते रहे, 



bb

ए डी हाइट्स परिवार के सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया, पूरे सात दिनों तक सोसाइटी परिसर मानो वृंदावन धाम का रूप ले चुका था, भजन, कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखाई दिए और कथा के प्रत्येक प्रसंग का आत्मिक आनंद लिया,

विश्राम दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कथा से आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की, कार्यक्रम के समापन पर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कांत लवानिया ने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों तथा सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक भक्ति और सेवा भाव ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है,

पूरे आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित किया तथा उपस्थित जनसमूह ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया,

 cc


समाजसेवी श्याम भोजवानी, शिवम् लवानिया, रमेश शर्मा, राजीव शर्मा, किशोर श्रीवास्तव, सुनील भटनागर, मुकेश वर्मा, राधा मैडम, चाँदनी भोजवानी, रश्मी उपाध्याय, निशा मिश्रा, श्रीराम तिवारी, सुनील गुप्ता निशा चौरसिया, पिंकी पाराशर, आकाश गौतम,गोपाल आदि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ