google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत: अजीत नगर बाजार कमेटी ने तिरंगा चौक पर मनाया जश्न

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत: अजीत नगर बाजार कमेटी ने तिरंगा चौक पर मनाया जश्न

 टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत: अजीत नगर बाजार कमेटी ने तिरंगा चौक पर मनाया जश्न 


आगरा। टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए प्रतिष्ठित मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद ताजनगरी जश्न में डूब गई। मैच समाप्त होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों की गूंज सुनाई दी और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। शहर के प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और चौराहों पर युवाओं की भीड़ जमा हो गई। संजय प्लेस, कमला नगर, शाहगंज, सिकंदरा और ताजगंज सहित कई इलाकों में लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। तिरंगा लहराते हुए युवाओं ने टीम इंडिया की जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी गई। 

क्रिकेट प्रेमियों ने इसे 'प्रतिष्ठा की जीत' बताते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। वहीं अजीत नगर बाजार कमेटी के सदस्यों ने तिरंगा चौक पर तिरंगा लहराकर ढोल नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। मनोज नोतनानी ने बताया कि इस अवसर पर सभी सदस्यों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं भारत माता की जय के नारे लगाए। खुशी जाहिर करने वालों में प्रमुख रूप से मनोज नोतनानी, आशीष यादव, कुलविंद्र सिंह, दिनेश अरोड़ा, सुरेंद्र कुशवाह, पुनीत चंदानी, ओम चंदानी, मनु अरोड़ा, पप्पू बघेल आदि ने सभी को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ