google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 *भाजपा के लिए एस आई आर सबसे बड़ी प्राथमिकता*
Breaking News
Loading...

*भाजपा के लिए एस आई आर सबसे बड़ी प्राथमिकता*

  _ *प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह*

    आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर एवं आगरा जिला मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान(एस.आई.आर.)के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल समोहर में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जी उपस्थित रहे।

     

दैनिक वे टू लक्ष्य

 बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर,ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,प्रदेश मंत्री एम एल सी विजय शिवहरे,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया आदि ने किया।

       

दैनिक वे टू लक्ष्य
दैनिक वे टू लक्ष्य फोटो 2 

बैठक को संबोधित करते हुए *भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह* ने महानगर अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष, एस आई आर के जिला संयोजक,मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा द्वारा नियुक्त किए पार्टी के बी एल ए _ 1 को सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए।धर्मपाल सिंह ने कहा कि एस आई आर इस समय पार्टी के राष्ट्रीय निर्देश के अनुसार चल रहा सबसे महत्वपूर्ण और प्रथम प्राथमिकता का अभियान है जिसे भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में हर बूथ,हर वार्ड ,हर विधानसभा में पूरी ईमानदारी और मेहनत से चला रही है।भाजपा यह चाहती है कि एक भी पात्र वोटर मतदान से वंचित न हो और एक भी अवैध, अपात्र ,घुसपैठीया महिला या पुरुष उत्तर प्रदेश की किसी भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए।

दैनिक वे टू लक्ष्य
दैनिक वे टू लक्ष्य फोटो 4

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद विधायकों की वर्चुअल बैठक की और दो टूक कहा कि सभी काम छोड़कर केवल एस आई आर में जुट जाए।कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गति देते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु सभी लोग अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान,ब्रज बहादुर,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,विजय शिवहरे आदि ने भी अपने विचार रखे।

      आज की बैठक में मुख्य रूप से धर्मपाल सिंह,रामप्रताप चौहान,ब्रज बहादुर,दुर्विजय शाक्य,विजय शिवहरे,राजकुमार गुप्ता,प्रशांत पोनिया,शिव कुमार प्रमुख,महेश शर्मा ,संतोष कटारा,मनीष गौतम,विजय भदौरिया,रोहित कत्याल सहित सभी मंडल अध्यक्ष, एस आई आर अभियान के संयोजक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ