google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भाविप 'विक्रमादित्य' ने वृक्षारोपण व वृक्ष वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

भाविप 'विक्रमादित्य' ने वृक्षारोपण व वृक्ष वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


आगरा। भारत विकास परिषद विक्रमादित्य शाखा के सदस्यों द्वारा अतर सिंह विद्यालय, नव प्रेरणा संस्थान भगवती विहार, बोदला बिचपुरी रोड पर 400 विद्यार्थियों के बीच वृक्ष रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शाखा संरक्षक हरिनारायण चतुर्वेदी, अध्यक्ष मधुरम दोनेरिया, सचिव डॉक्टर हरवीर, कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल, महिला संयोजिका श्रीमती लतिका कुमार की उपस्थिति में हुआ। 

कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सहअध्यक्ष चंद्रवीर फौजदार के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रभारी के रूप में सीए विवेक अग्रवाल (प्रांतीय वित्त सचिव) व धर्म गोपाल मित्तल की विशिष्ट अतिथि उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त हुआ व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी बच्चों को दी गई। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक कप्तान सिंह व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि बालाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शाखा की ओर से अखिलेश दुबे, नरेंद्र गुप्ता, अमितेश दीक्षित, विशाल मौर्य, प्रतीक जैन, हरीश ढींगरा आदि सदस्य उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ