google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में 'सावन आयो रे सखी' मनोहारी गीतों पर सखियों ने किया जमकर धमाल

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में 'सावन आयो रे सखी' मनोहारी गीतों पर सखियों ने किया जमकर धमाल


आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो पर आस्था उमंग सौंदर्य और प्रेम के उत्सव हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरियाली तीज त्यौहार की उमंग (साठ के दिखे ठाठ) पंचवटी की परियों व सखियों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना गीत गाकर भगवान शिव की आराधना की, ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया, फिर खूब हरियाली तीज का उत्सव उल्लास एवं उमंग से मनाया। एक के बाद एक सावन गीतों की परंपरागत गीतों पर नाचते झूमते झूला झूलते खूब धमाल किया, खूब खेल गेम व मनोहारी गीत गाए तीज त्योहारों का यह मौसम कितना सुहाना है,,, हम दम, साथ सजना का प्यार है तो सारी ही दुनिया लगे प्यारी,,, झूला तो पड़ गयो अमवा की डाल पेजी,,, आदि गीतों पर झूमते नाचते धमाल किया। इस दौरान सखियों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। 

मुख्य रूप से लता भक्तयानी सुमन चाहर, कृष्णा कुमारी गुप्ता, चांदनी भोजवानी, कंचन चौधरी, कुसुमलता बाखरू, उमा सिंह, राजकुमारी लोहिया, सरिता सिंघवी, सुनीला जैन, मंजू अग्रवाल, मंजू यादव, मीना माधवानी, गीता आहूजा, अंकित गुप्ता, मंजू दत्ता, उर्मिला शर्मा आदि उपस्थिति रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ