google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वाले, शास्त्रीपुरम दुकान पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वाले, शास्त्रीपुरम दुकान पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

फोटो कैप्चर 1 दैनिक वे टू लक्ष्य 

आगरा। पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष्य में मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वाले, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम, आगरा स्थित दुकान पर प्रोपराइटर मोनू गर्ग द्वारा बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्री राधा दामोदर सेवा समिति अध्यक्ष एवं दक्षिण विधानसभा शिवाजी मंडल प्रभारी शिवराम सिंघल के साथ अभिषेक गर्ग, अंजलि गर्ग, नम्रता गर्ग ने फिता काटकर शुभारंभ किया। 

बाबा महाकाल के रुद्राभिषेक और भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य कमाया। इस अवसर पर बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मोनू गर्ग, शिवराम सिंगल, अभिषेक गर्ग, अंजलि गर्ग, नम्रता गर्ग आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ