google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 हिंदुत्व के लिए संघर्ष करना हिंदू जागरण मंच का उद्देश्य: जोगपाल

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

हिंदुत्व के लिए संघर्ष करना हिंदू जागरण मंच का उद्देश्य: जोगपाल

गोपाल सिंह चाहर के निवास पर प्रांत महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत


आगरा। आज हिंदू जागरण मंच के ब्रज प्रांत महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगरा आगमन पर उनका प्रांत प्रमुख हिंदू जागरण मंच भूमि संरक्षण ब्रज प्रांत गोपाल सिंह चाहर के निवास 55 इंदिरा कॉलोनी शाहगंज पर संगठन कार्यक्रम की श्रृंखला में पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ मंच के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पटका पहना कर उनको सम्मानित करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जय श्री राम, जोगपाल जी जिंदाबाद आदि नारों से कॉलोनी क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। स्वागत समारोह के बाद पदाधिकारियों के साथ संगठन की बैठक संपन्न हुई।

श्री जोगपाल जी ने इस अवसर पर पत्रकारों को बताया कि हिंदू जागरण मंच का प्रमुख उद्देश्य हिंदुत्व के लिए संघर्ष करना है। आज वह हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी गोपाल सिंह चाहर के निवास पर पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करने के लिए आए हैं।

प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार एवं संगठन द्वारा सदस्यता अभियान की गहनता से समीक्षा कर कार्यक्रम को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश मंत्री रविशंकर शर्मा गोल्डी ने कहा कि बैठक के दौरान आगरा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के संदर्भ में जानकारी दी।

ब्रज प्रांत के प्रमुख गोपाल सिंह चाहर ने हिंदू संस्कृति और हिंदुओं की जागरूकता के साथ एकजुटता पर बल दिया। संचालन एवं परिचय सत्र में गोपाल सिंह चाहर ने बखूबी अपनी श्रेष्ठ भूमिका निभाई।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, वीरांगना वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सैंगर, आगरा प्रमुख पंकज मिश्रा, राम विनय राय, शहर के प्रमुख समाजसेवी पंकज जैन, दिनेश गोयल, दिनेश लाल कुशवाह, पंकज गुप्ता, शालिग्राम, नवीन रावत, भोले शंकर बघेल, राजकुमार वर्मा, श्याम सुंदर, हीरालाल, हरिओम, गोविंद बंसल, अंकित शर्मा, बबीता शर्मा, विमला गोस्वामी, जूली गर्ग, मीना, सुशीला, आरती आदि उपस्थित रहे। अंत में गोपाल सिंह चाहर प्रांत प्रमुख हिंदू जागरण मंच भूमि संरक्षण ब्रज प्रांत ने सबका आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ