google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मददगार पुलिस: जब्त किए 94 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरतमंदों को दिए, कालाबाजारी पर हुई थी कार्रवाई

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

मददगार पुलिस: जब्त किए 94 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरतमंदों को दिए, कालाबाजारी पर हुई थी कार्रवाई

 मददगार पुलिस: जब्त किए 94 ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरतमंदों को दिए, कालाबाजारी पर हुई थी कार्रवाई


कोरोना संक्रमण काल में लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। इनकी कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में पुलिस जहां कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं मददगार भी बन रही है। एक महीने में 94 ऑक्सीजन सिलिंडर को कालाबाजारी की शिकायत पर बरामद किया। इनमें 15 भरे हुए भी थे। इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इन सभी सिलिंडरों को जरूरतमंदों और अस्पतालों को मुहैया करा दिया गया। 

एसएसपी मुनिराज जी ने पिछले दिनों एक नंबर जारी किया था। इस नंबर पर लोग कालाबाजारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोविड एंटी ब्लैकमार्केटिंग स्क्वैड भी बनाया गया है। यह स्क्वैड ही कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई करता है। 

यह हो चुकी है कार्रवाई 

1.  27 अप्रैल को थाना मलपुरा पुलिस ने चेकिंग में दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से ऑक्सीजन के 12 सिलिंडर भरे और 38 सिलिंडर खाली बरामद हुए थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया था। सिलिंडर को संबंधित अस्पताल को मुहैया करा दिया था। 

2. 15 मई को खंदौली में एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से ऑक्सीजन के तीन सिलिंडर भरे और दो खाली बरामद हुए थे। पुलिस ने इन सिलिंडर को ऑक्सीजन प्लांट की मदद से एक अस्पताल और जरूरतमंद लोगों को दिला दिया था। 

3. मंटोला में पुलिस ने एक सराफ के गोदाम से ऑक्सीजन के 20 खाली सिलिंडर बरामद किए थे। हालांकि सराफ ने इन सिलिंडर को लोगों की मदद के लिए इकट्ठा किया था। जांच के बाद सिलिंडर अधिकारियों के सुपुर्दगी में देकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा दिए थे। 

4. खंदौली में ऑक्सीजन प्लांट के बाहर से कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने 19 सिलिंडर पकड़े थे। इन सिलिंडरों को जांच के बाद एक अस्पताल को उपलब्ध करा दिया था, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को उपलब्ध कराए जा सकें। नकली सैनिटाइजर की पकड़ी थी फैक्टरी दस मई को पुलिस ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।  ठगी करने वाली महिला को जेल भेजा शास्त्रीपुरम निवासी कविता पत्नी रंजीत सिंह से एक महिला ने रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये ले लिए गए थे। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 11 मई को ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह रेमडेसिविर के नाम पर लोगों को ठग रही थी। शिकायत पर हो रही कार्रवाई कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती है। ऑक्सीजन सिलिंडर को प्रशासन की सुपुर्दगी में दिया जाता है। इसके बाद यह जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा दिए जाते हैं। - मुनिराज जी, एसएसपी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ