google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाएके, भवूती रमाएके...

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाएके, भवूती रमाएके...

आगरा।..श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगी पाड़ा से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

नंदी पर सवार शिवजी, हाथ में तलवार और खप्पर लिए महाकाली, भूतप्रेत की टोली संग शिव शम्भू जैसी झांकियां देखने के उमड़े श्रद्धालू


आगरा। नंदी पर सवार हाथ में त्रिशूल लिए, भूत प्रेतों की टोली संग पार्वती को ब्याहने के लिए मंदिर परिसर से जैसे ही शिवजी की बारात निकली हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भवूती लटेपे, मुंडों की माला पहने दूल्हा बने शिवजी के स्वरूप को देखने के लिए हर श्रद्धालू ललायित था। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों संग 11 आकर्षक झांकियां के साथ जोगी समाज द्वारा श्रीयोगेश्वर माता महाकाली मंदिर, जोगीपाड़ा, शाहगंज से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।   


य़ोभायात्रा का शुभारम्भ सासंद एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम विध्नविनाशक भगवान गणपति, उसके बाद रुद्रांश हनुमान जी रथ पर विराजमान थे। नव दुर्गा के नौ स्वरूपों, समाधी में लीन महादेव और शिवपार्वती की झांकी ने भी भक्तों का मन मोह रही थी। मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई झांकी सोरों कटरा, साकेत कॉलोनी, शिवाजी नगर, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक में भ्रमण करते हुए पुनः शाहगंज स्थित महाकाली मंदिर पहुंची। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से योगी समाज के अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी, संस्थापक जयचंद योगीराज, मंदिर के पुजारी द्वारिकानाथ, पवन योगी, भवानी शंकर, बृजमोहन, प्रीतमचंद गोस्वामी, हरिग्यान गोस्वामी, हिमांशु, राजू, यशपाल, विक्की, घनश्याम, वासू लालवानी, सुनील करमचंदानी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ