google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 अजय कुमार लल्लू की गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह, 25 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

अजय कुमार लल्लू की गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह, 25 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना

आगरा।सवांददाता! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए काँग्रेस पार्टी सेवा सत्याग्रह अभियान की शुरुआत करने जा रही है। काँग्रेस इस अभियान के माध्यम से अजय लल्लू की महा रसोई संचालित करेंगी और 25 लाख लोगों को खाना खिलाएगी। पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए लगेंगे 10 लाख पोस्टर लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश भर में शुरू हो रहे इस अभियान को लेकर शहर व जिला कांग्रेस आगरा ने भी कमर कस ली है। इस अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित व शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू की संयुक्त प्रेस वार्ता बालूगंज स्थित शिरोमणि हॉस्पिटल पर हुई।दोनों अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए शहर व जिले भर में शुरु होने वाले सेवा सत्याग्रह अभियान की जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि इस महाअभियान की थीम “सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय” है। ‘कांग्रेस का सिपाही-मजदूरों का भाई’ के नारे के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। इसी अभियान के तहत आगरा में भी कांग्रेसी लगभग 50,000 लोगों को खाना खिलाएंगे!
जिला अध्यक्ष ने बताया 20 मई से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जिला कारावास में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है।
जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी और 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी।
शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ रखी है। हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों-जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू हैं। जेल की सलाखें और फर्ज़ी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे।
प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने कहा कि अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए। यह सब हमारे नेता अजय लल्लू के नेतृत्व में हुआ। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता के सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इसलिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है।
वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज़ उठाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ