google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जय गुरुदेव कम्युनिटी किचन सेंटर जरूरतमंद भूखे गरीब और असहाय लोगों को लगातार दो महीने से दे रही है सेवा.

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

जय गुरुदेव कम्युनिटी किचन सेंटर जरूरतमंद भूखे गरीब और असहाय लोगों को लगातार दो महीने से दे रही है सेवा.

मथुरा. लॉक डाउन4 सोशल डिस्टेंस के चलते आज 24 मई 2020 रविवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा द्वारा संचालित जयगुरुदेव कम्यूनिटी किचन सेंटर लगातार दो महीने से चल रहा है। भूखे, गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सेवा अनवरत जारी है। इस अन्तराल में अभी तक सवा आठ लाख भोजन के पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। पचास हजार से ऊपर खिंचड़ी के पैकेट बाँटे गये हैं। पलायन करते मजदूरों व प्रशासनिक निर्देशों पर तत्काल वितरित किये गये भोजन पैकेट अलग हैं। संस्थाध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज ने लाॅकडाउन जारी रहने।  तक यह मानव-सेवा का पुण्य-कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व श्रमिक टेªनों में भी हजारों पैकेट बाँटे जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए।  संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव ने बताया कि।  जयगुरुदेव कम्यूनिटी किचन सेंटर अपनी सेवा के दो महीने पूरे कर चुका है। लाॅकडाउन के साथ शुरू हुई भूखों की भूख मिटाने की सेवा लाॅकडाउन जारी रहने तक की जाती रहेगी। संस्था प्रमुख पूज्य पंकज जी महाराज ने भूखे, जरूरतमंदों को रोटी खिलाने के लिए।   संस्था के सेवादारों को लगा रखा है। इस मानव-सेवा के कारण बृजवासियों के दिलों में जो सम्मान का भाव पैदा हुआ है।   वह हमारी कार्य क्षमता व उत्साह को बढ़ाएगा। आप सबकी सहानुभूति से हम सेवाकार्य में अग्रसर होंगे। संस्था से सम्बद्ध देशव्यापी जयगुरुदेव संगतें यह सेवा-कार्य कर्तव्य परायणता, निष्ठापूर्वक, निःस्वार्थ भाव से कर रही हैं। करोड़ों-करोड़ लोगों की भूख मिटाई जा चुकी है। संस्था ने कोरोना संक्रमण से फैली महामारी कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार से बचने के लिए।  शाकाहार अपनाकर नशामुक्त होने, लाॅकडाउन का स्वयमेव पालन करने, सामाजिक व शारीरिक दूरी बनाये रखने।  व बचाव के उपायों को अंगीकार करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ