google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 20 साल पहले स्कूल में दोस्तों द्वारा बनाई गई संस्था पॉवर 11 ने की प्रवासी मजदूरों की मदद।

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

20 साल पहले स्कूल में दोस्तों द्वारा बनाई गई संस्था पॉवर 11 ने की प्रवासी मजदूरों की मदद।

आगरा! सवांददाता!  उत्तर भारत में जिस तरह की गर्मी चल रही है , और उस गर्मी में जिस तरह हमारे प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों की ओर ट्रेन व बसों द्वारा जा रहे हैं उसे देख कर शायद किसी की भी आंखे भर आए ऐसी ही स्थिति को देख समाज सेवी संस्था पावर 11 जो कि सन 2000 बैच, सैंट जॉर्ज्स कॉलेज के कुछ दोस्तों ने मिलकर बनाई थी काफी वक्त से जिंदगी की व्यस्तता के कारण निष्क्रिय थी , कोरोना महामारी में मदद के लिए फिर जाग उठी।
संस्था के प्रेसिडेंट डॉ असीम शिरोमणि ने जब बाकी सदस्यों से बात की और प्रवासी मजदूरों की दिक्कत बताई तो हर कोई की आंखें नम हुई और किसी ने उनके लिए कुछ सेवा कार्य करने से मना नहीं किया।
देखते ही देखते पहले दिन करीब ₹30000 एकत्रित हुए उनसे आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही 3 ट्रेनों में 1800 नीबू पानी की ब्रांडेड बोतल वितरित की।
पर इस कार्य को करने के बाद जो दिल को तसल्ली हुई उससे यह कारवां रुकने वाला कहा था देखते ही देखते सभी सदस्यों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस कार्य के बारे में बताया और सभी लोग इस नेक कार्य को करने से पीछे नहीं हटे और यही नहीं इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,  दूसरे 27 मई के दिन करीब 1500 प्रवासी मजदूरों को आगरा फोर्ट स्टेशन पर गर्म पूड़ी सब्जी और छुकी मिर्च का वितरित किया गया।
वितरण कार्य में मुख्य रूप से संस्था के सदस्य एवं मित्र गणों में राहुल मंगला, डॉक्टर अमोल शिरोमणि, शिवम गांधी, डॉक्टर जगदीश गुप्ता,  मनु गोस्वामी, डॉक्टर असीम शिरोमणि , अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
अंत में संस्था के सभी सदस्यों ने सारे दानदाताओं , मित्र गणों रिश्तेदारों एवं रेलवे स्टेशन पर दिन रात काम करने वाले करने वाले पुलिसकर्मियों  rpf, एवं सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया।
संस्था के प्रेसिडेंट डॉ असीम ने रेलवे अधिकारियों को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया और बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह से यह सेवा कार्य चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ